Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक की तलाश जारी

    13 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही–पडरौना मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चिरकुटहाँ के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, टेम्पू चालक चिरकुटहाँ के पास सवारी उतारने के बाद सड़क किनारे खड़ा होकर किराया वसूल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर चालक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और टेम्पू चालक उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरा। चालक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान तमकुहीराज निवासी सरताज (35 वर्ष) पुत्र शमसुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक की पत्नी सहाबुन निशा भी टेम्पू में मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि उनके पति सवारी से किराया ले रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सहाबुन निशा ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो अभी छोटे हैं। परिवार में सरताज ही एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इस घटना से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। पुलिस ने बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में फेसबुक पर बने फ्रैंड ने ठगे 73.60 लाख:आरोपी की कंपनी के खाते में 5.89 करोड़ का ट्रांजैक्शन मिला, फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला आरोपी पहले ही जेल में
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल:पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment