Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में स्वच्छता ही सेवा शिविर:सफाई कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा उपकरण और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    6 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में पडरौना नगरपालिका परिषद पडरौना के जलकल भवन में स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत "स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत विकसित भारत" थीम पर सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सुरक्षा उपकरण बांटे गए। साथ ही आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन योजनाओं के आवेदन की सुविधा दी गई। मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि सफाई मित्र कठिन परिस्थितियों में काम कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करते हैं, वे स्वच्छ पडरौना की आधारशिला हैं और उनकी सुरक्षा पालिका की प्राथमिकता है। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महेंद्र चौधरी, अभय मारोदिया, अनिल कुमार, अरुण सिंह, आलोक विश्वकर्मा और घनश्याम यादव समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बारिश थमी, अब तेज धूप से बढ़ेगी गर्मी:आज आसमान साफ; दोपहर में उमस-गर्मी; रात में मिलेगी राहत
    Next Article
    हाथरस के दाऊजी महाराज मेले में अल्ताफ राजा नाइट:हजारों दर्शक गीतों और गजलों पर झूमे, वातावरण में बांधा समां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment