Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:रिश्तेदार कि बेटी को घर छोड़कर लौट रहे थे, बाइक क्षतिग्रस्त

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद में एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय केशव प्रजापति की मौत हो गई। यह हादसा पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली बड़ी नहर पर हुआ, जब एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। केशव प्रजापति रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग गांव के निवासी थे। वह अपनी साले कि लड़की को उसके अपने ससुराल सुशवलिया छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। उनकी भतीजी की शादी 12 फरवरी 2026 को हुई थी। 20 फरवरी 2026 शुक्रवार को घर लौटते समय मिश्रौली बड़ी नहर के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल केशव प्रजापति को तत्काल जिला अस्पताल रविंद्र नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक केशव प्रजापति के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनके सबसे छोटे बेटे की अभी शादी नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में अगले 2 दिनों में बारिश का अलर्ट:30°C पहुंचा पारा, 14°C तक रह सकता है न्यूनतम तापमान
    Next Article
    50 से ज्यादा बच्चों से दरिंदगी, डार्क वेब पर बेचा अश्लील वीडियो, कोर्ट ने शैतान पति पत्नी को सुनाई फांसी की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment