Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में कुसुम योजना का सोलर पंप खराब:किसान ने विभाग-कंपनी पर मिलीभगत, फर्जी भुगतान का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम चांदो के किसान जुगल सिंह ने कृषि विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुसुम योजना के तहत लगा सोलर पंप महीनों से खराब है, जिससे उनकी फसल सूख रही है। किसान ने विभाग और संबंधित कंपनी पर मिलीभगत कर फर्जी भुगतान करने का भी आरोप लगाया है। किसान जुगल सिंह ने महोबा तहसील में उपजिलाधिकारी के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। उनके अनुसार, अक्टूबर 2023 में उनके पिता रामदयाल के नाम पर 10 हॉर्स पावर का सोलर पंप स्थापित किया गया था। किसान का आरोप है कि यह पंप शुरुआत से ही तकनीकी खामियों से ग्रस्त था और पिछले दो महीनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। जुगल सिंह का सबसे बड़ा आरोप भ्रष्टाचार को लेकर है। उन्होंने बताया कि परिवार के किसी भी सदस्य ने इंस्टॉलेशन रिपोर्ट (जेसीआर) पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। इसके बावजूद, अधिकारियों की कथित मिलीभगत से कंपनी ने फर्जी तरीके से सरकारी धन का भुगतान प्राप्त कर लिया। सिंचाई न हो पाने के कारण किसान की फसलें खेतों में ही खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। पीड़ित किसान ने अब प्रशासन से खराब पंप को जल्द ठीक कराने और हुए आर्थिक नुकसान के लिए विभाग या संबंधित कंपनी से मुआवजे की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से रेप, हालत नाजुक:दादी के मायके शादी में गई थी; घर से 200 मीटर दूर खून से लथपथ मिली
    Next Article
    हर साल 2 करोड़ का अनाज खा रहे चूहे:नौबस्ता गल्ला मंडी के 200 कारोबारी परेशान, दीवारों और सड़कों में कर दिए गड्‌ढे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment