Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर तीस किसानों की फसल नकली खाद से खराब:विक्रेता पर FIR, डीएम ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में नकली डीएपी उर्वरक के इस्तेमाल से तीस से अधिक किसानों की फसलें खराब हो गईं। किसानों की शिकायत के बाद जांच में उर्वरक अमानक पाया गया, जिसके बाद संबंधित खाद विक्रेता मेसर्स देवता ट्रेडर्स के खिलाफ महरौनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सात दिन पहले जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को जनसुनवाई के दौरान ग्राम पठा के किसानों ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि एक खाद विक्रेता से खरीदी गई डीएपी उर्वरक के प्रयोग के बाद उनकी फसलें पीली पड़कर सूख गईं। किसानों ने आशंका जताई थी कि उन्हें नकली या अमानक उर्वरक बेचा गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी महरौनी और जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती को मौके पर स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। जांच के दौरान खेतों में फसलें पीली पड़ी पाई गईं, जिससे प्रथम दृष्टया नकली या अमानक उर्वरक के दुष्प्रभाव के संकेत मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक जांच समिति गठित की। समिति ने संबंधित विक्रेता के यहां से उर्वरक के नमूने लिए और उन्हें लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा। प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट में नमूना अमानक पाया गया, जिससे किसानों की शिकायत सही साबित हुई। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मेसर्स देवता ट्रेडर्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नकली या अमानक उर्वरक और कीटनाशक दवाओं की बिक्री करने वाले किसी भी विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो जनपद में उर्वरक और कीटनाशक विक्रेताओं की नियमित निगरानी कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर औचक निरीक्षण, नमूना परीक्षण और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में UGC के खिलाफ प्रदर्शन:परिवर्तन चौराहे से गांधी प्रतिमा तक शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान, कर रहे जोरदार नारेबाजी
    Next Article
    एटा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा:साली की शादी से होकर लौट रहा था, कठौली गांव के पास हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment