Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में ट्रेन के आगे कूदा युवक:पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान होकर दी जान, पुलिस कर रही जांच

    15 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतार जंगल गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, युवक पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान था। मृतक की पहचान नौतार जंगल निवासी मोती यादव (29 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोती यादव पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी से अक्सर कहासुनी होती रहती थी। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और मोती बाहर जाकर काम करना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी इसके लिए राजी नहीं थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद मोती यादव गुस्से और तनाव में घर से निकल गया। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि नौतार जंगल अंडर पास के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने शव की पहचान मोती यादव के रूप में की। मोती यादव की शादी लगभग चार वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक दो वर्षीय बेटी है। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता सत्तन यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सूचना मिलने पर हनुमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अंडर-13 मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला:कानपुर के अंपायर की मौत, 50 से ज्यादा डंक मारे, साथी अंपायर और कई खिलाड़ी भी घायल
    Next Article
    श्रावस्ती में विवाहिता का फंदे से लटका मिला था शव:पति समेत दो पर दहेज हत्या का केस दर्ज, पति ने की थी दो शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment