Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में अंडर-13 मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला:कानपुर के अंपायर की मौत, 50 से ज्यादा डंक मारे, साथी अंपायर और कई खिलाड़ी भी घायल

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी के उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अंडर-13 टीम के अंपायर की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य अंपायर और कई बच्चे भी घायल हुए हैं। 52 वर्षीय मानिक गुप्ता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े थे और मैच में अंपायरिंग कर रहे थे। यह मुकाबला शुक्लागंज के राहुल सप्रू स्टेडियम में एचए एकेडमी और एसबीएस एकेडमी के बीच खेला जा रहा था। मैच के दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड मैदान पर आ गया और खिलाड़ियों व अंपायरों पर हमला कर दिया। मानिक गुप्ता मधुमक्खियों के गंभीर हमले की चपेट में आ गए, जिससे उनके शरीर पर 50 से ज्यादा डंक लगे। उन्हें तत्काल कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मानिक पिछले 30 साल से अंपायरिंग कर रहे थे। घटना जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... कानपुर के फीलखाना निवासी मानिक गुप्ता (करीब 65 वर्ष) पिछले 30 वर्षों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के अंपायरिंग पैनल से जुड़े थे। बुधवार को राहुल सप्रू मैदान पर केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट लीग का मैच चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच समाप्त होने के बाद मानिक गुप्ता दूसरे मैदान के पास बैठे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड मैदान पर आ गया। बचने के लिए भागते समय वह गिर पड़े और करीब 50 से अधिक मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया। लगभग दस मिनट तक झुंड ने हमला जारी रखा। उम्र अधिक होने और हृदय रोग से पीड़ित होने के कारण उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। कई अस्पतालों ने भर्ती से किया इनकार, हैलट पहुंचने से पहले तोड़ा दम घटना के बाद पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू अपनी कार से उन्हें शुक्लागंज के निजी अस्पतालों में ले गए, लेकिन भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद केसीए पदाधिकारी उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग भी ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। गुरुवार सुबह भागवत दास घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। दूसरे अंपायर और कई बच्चे भी घायल, मैदान में पहले से था छत्ता हमले में शुक्लागंज के अंपायर सुनील निषाद भी घायल हुए हैं। कई खिलाड़ियों और स्कोरर को मधुमक्खियों ने डंक मारे, हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि मैदान परिसर में पहले से मधुमक्खियों का छत्ता था, जिसे हटाने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने शोक जताते हुए कहा कि मानिक गुप्ता वरिष्ठ और अनुभवी अंपायर थे। संगठन परिवार को हरसंभव मदद देगा और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। तीन बेटियों की शादी, चौथी बेटी अभी इंटर में मानिक गुप्ता अपने पीछे चार बेटियां छोड़ गए हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि चौथी इंटरमीडिएट की छात्रा है। यह घटना खेल जगत के लिए गहरा आघात मानी जा रही है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने राजस्थान के डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार को नहर में गिरते देखा, तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत:5 लोग घायल, 3 वाहन आपस में टकराए
    Next Article
    कुशीनगर में ट्रेन के आगे कूदा युवक:पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान होकर दी जान, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment