Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में विवाहिता का फंदे से लटका मिला था शव:पति समेत दो पर दहेज हत्या का केस दर्ज, पति ने की थी दो शादी

    17 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के मुलायम पुरवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रुकसार (20) के रूप में हुई है। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व गांव निवासी 28 वर्षीय नफीस से हुई थी। दंपति की एक वर्ष की बेटी भी है। रुकसार का मायका पड़ोसी जनपद बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र स्थित पकड़िया गांव में है। परिजनों के मुताबिक, नफीस मुंबई में मजदूरी करता है। वह घटना से पांच दिन पहले ही घर से मुंबई गया था। बताया जा रहा है कि नफीस की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से कोई संतान न होने के कारण नफीस ने रुखसार से दूसरी शादी की थी, नफीस पहली पत्नी को भी अपने साथ मुंबई ले गया था। आरोप है कि नफीस ने रुकसार को इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी। सूत्रों के अनुसार, जब रुकसार को पति के बिना बताए पहली पत्नी के साथ मुंबई जाने के बारे में पता चला तो उसने नफीस से फोन पर बात की। इसके बाद वह अपनी मासूम बेटी को अपनी बड़ी बहन के घर छोड़कर वापस अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही दिल्ली से ससुराल पहुंची रुकसार की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने पति समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नफीस पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर है। उसका सबसे छोटा भाई अविवाहित है और पिता पुत्तन के साथ रहता है, जबकि अन्य भाई मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिवार के पास लगभग छह बीघा कृषि योग्य भूमि बताई जा रही है। वहीं, रुकसार की दो बड़ी बहनें भी इसी गांव में विवाहित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में ट्रेन के आगे कूदा युवक:पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान होकर दी जान, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    प्रतापगढ़ में जूनियर बार चुनाव संपन्न, 1834 मत पड़े:आज सुबह 8 बजे से मतगणना, 48 उम्मीदवार मैदान में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment