Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में त्योहारों पर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी:मंडलायुक्त और डीआईजी ने तैयारियों की रूपरेखा तय की

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर त्योहारों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त और डीआईजी ने बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि बिहार सीमा से सटा होने के कारण यह जनपद अतिसंवेदनशील है। इस दौरान गौ-तस्करी और कच्ची शराब की बिक्री पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। चिन्हित सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाने और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। मंडलायुक्त ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को होलिका दहन स्थलों व ईदगाहों का संयुक्त भ्रमण करने का निर्देश दिया। साथ ही, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने को कहा गया। किसी भी स्थिति में कच्ची शराब या एक्सपायरी डेट की मदिरा की बिक्री नहीं होनी चाहिए। एसडीएम, सीओ और एसएचओ को आबकारी विभाग के साथ मिलकर मदिरा दुकानों की चेकिंग, स्टॉक सत्यापन और रजिस्टर मिलान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने और अवैध भट्ठियों को तत्काल नष्ट करने के आदेश भी दिए गए। त्योहारों के दौरान धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर जिलाबदर की कार्रवाई करने और डीआरवी वाहनों की तैनाती के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने को भी कहा गया। जिलाधिकारी को आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने, स्वास्थ्य विभाग से एमओआईसी स्तर के अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित करने और पीएचसी-सीएचसी में पर्याप्त चिकित्सक, स्टाफ, दवा व बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। नगर निकायों को ईदगाहों और प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत विभाग को जर्जर पोल और लटकते तारों की जांच करने के निर्देश दिए गए। नई उम्र के युवकों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और उपद्रव की आशंका वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। डीजे को निर्धारित डेसीबल सीमा में बजाने तथा सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक रील या वीडियो पोस्ट न करने की हिदायत दी गई। एलआईयू को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें हो चुकी हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जनपद में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्योतिष कॉल सेंटर संचालक पर रेप का मुकदमा:नाबालिग ने बेटी को दिया है जन्म, पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल
    Next Article
    सोनभद्र में “महिला सुरक्षा एवं पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग” पर कार्यशाला:मानव तस्करी, पीड़ित पुनर्वास और पुलिसिंग पर दिया गया प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment