Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में युवक को सांप ने काट, मौत:अस्पताल से निकालकर मंदिर घुमाते रहें परिजन, खेत में काम करते समय हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    दुदही, बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन में 35 वर्षीय युवक धर्मेंद्र कुशवाहा की सर्प दंश से मौत हो गई। आरोप है कि परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय अंधविश्वास के चलते कई धार्मिक स्थलों पर घुमाया, जिससे उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुशवाहा पेशे से प्राइवेट बिजली मिस्त्री थे। लगभग एक सप्ताह पहले वह अपने गेहूं के खेत में खाद डाल रहे थे, तभी उनके पैर में सांप ने काट लिया। परिजनों ने उन्हें तुरंत पडरौना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। धर्मेंद्र ईसाई धर्म में आस्था रखते थे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद कुछ ईसाई धर्म के लोग उनसे मिलने पहुंचे और परिजनों को बहकाकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिलवा दी। इसके बाद धर्मेंद्र को पटना के एक चर्च ले जाया गया। जब वहां दो दिनों तक कोई राहत नहीं मिली, तो उन्हें बेतिया सहित बिहार के कई अन्य ईसाई प्रार्थना स्थलों पर भी ले जाया गया। कई जगहों पर घुमाने के बावजूद धर्मेंद्र की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार शाम को परिजन उन्हें वापस घर ले आए। उसी रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें दोबारा जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि यदि धर्मेंद्र को समय पर उचित चिकित्सा मिलती, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। अंधविश्वास और इलाज में देरी को ही उनकी मौत का मुख्य कारण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में 67 कर्मचारियों का वेतन रोका:संपत्ति विवरण अपलोड न करने पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
    Next Article
    एक्ट्रेस यामी गौतम ने देख ली धुरंधर 2!:बोलीं- ये ऐसा अनुभव है जिसे लोग कभी नहीं भूल पाएंगे, फिल्म देखकर भावुक हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment