Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 67 कर्मचारियों का वेतन रोका:संपत्ति विवरण अपलोड न करने पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में 67 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) द्वारा शासन के निर्देशों का पालन न करने पर की गई है। इन कर्मचारियों ने जनवरी माह में अपनी संपत्तियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया था। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कर्मचारियों के लिए 10 मार्च तक अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है। जिन कर्मचारियों ने जनवरी माह में यह प्रक्रिया पूरी नहीं की थी, उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। गुरुवार को लगभग 15 से 50 कर्मचारियों ने पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण अपडेट कर शपथ पत्र कार्यालय में जमा करा दिए हैं। हालांकि, पिछले दो दिनों से पोर्टल के धीमा चलने और सर्वर डाउन होने के कारण शपथ पत्रों को ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सका है। डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि सर्वर की समस्या दूर होते ही सभी कर्मचारियों का डेटा पोर्टल पर अपडेट कर रोके गए वेतन को जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो कर्मचारी 10 मार्च तक अपनी संपत्ति का विवरण अपलोड नहीं करेंगे, उनके जनवरी और फरवरी माह के वेतन भुगतान पर भी रोक लगा दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सीएम योगी के संग बरसेंगे समरसता के रंग:भक्त प्रह्लाद व भगवान नृसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे
    Next Article
    कुशीनगर में युवक को सांप ने काट, मौत:अस्पताल से निकालकर मंदिर घुमाते रहें परिजन, खेत में काम करते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment