Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर, मिर्जापुर ने सेमीफाइनल जीते:20 मार्च को होगा ओपन स्टेट फुटबॉल का फाइनल

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न हो गए हैं। रोमांचक भिड़ंत के बाद कुशीनगर और मिर्जापुर की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है। प्रतियोगिता का आयोजन कुशीनगर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में किया गया। इसका शुभारंभ सुबह 8 बजे जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार और क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कुशीनगर का सामना आजमगढ़ से हुआ। मैच के 44वें मिनट में गोलू आकाश ने निर्णायक गोल दागकर कुशीनगर को 1-0 से जीत दिलाई। दूसरे सेमीफाइनल में मिर्जापुर ने देवरिया को 1-0 से पराजित किया। मिर्जापुर के खिलाड़ी समीर ने 22वें मिनट में यह निर्णायक गोल किया। अब प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला 20 मार्च 2026 को कुशीनगर और मिर्जापुर के बीच खेला जाएगा। मैचों में वी.एस. पाण्डेय, मनोज तिवारी और हीरालाल निषाद सहित कई अधिकारियों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत:बाजार करके बाइक से घर लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंदा
    Next Article
    लखनऊ में नजर नहीं आया ईद का चांद:शुक्रवार को अदा की जाएगी अलविदा की नमाज , 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment