Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत:बाजार करके बाइक से घर लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंदा

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत हो गई। वह बाजार करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बैंक मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया मृतक का नाम शिवम तिवारी (30) पुत्र सियाराम तिवारी था। वह वीरांगना नगर में अग्रवाल समोसा वाले के पास रहते थे। मृतक के ससुर सुरेश पाठक ने बताया कि मेरे दामाद शिवम तिवारी बीकेडी स्थित एचडीबी बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह वह बुधवार को ऑफिस गए थे। वहां से लौटने के बाद रात को बाजार चले गए। रात लगभग 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और शिवम को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर घरवाले रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पिता पुलिस में कार्यरत हैं शिवम की मौत के बाद घर में मातम छाया है। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी हो चुकी थी। उसका दो साल का एक बेटा और 5 साल की एक बेटी है। शिवम के पिता झांसी में पुलिस में कार्यरत हैं। शिवम की दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी मोहित ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि-ईद पर डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी बैठक:प्रतापगढ़ में विवाद या अफवाह से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील
    Next Article
    कुशीनगर, मिर्जापुर ने सेमीफाइनल जीते:20 मार्च को होगा ओपन स्टेट फुटबॉल का फाइनल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment