Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशीपुर में बारात चढ़त के बाद विवाद, दो भाई घायल:गेट रस्म को लेकर दूल्हा पक्ष पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    11 hours ago

    1

    0

    काशीपुर के आगा गांव में बारात चढ़त के बाद गेट रस्म को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की के दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना तब हुई जब बारात चढ़त के बाद घर के गेट पर पारंपरिक रस्में निभाई जा रही थीं। घायलों में से एक ब्रजकिशोर ने बताया कि लड़की के भाइयों ने दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों से गेट से हटने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शुरू में मामला शांत करा दिया था। हालांकि, करीब बीस मिनट बाद दूल्हा पक्ष के छह से सात लोग कथित तौर पर दोबारा आए और दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वे घायल हो गए। घायल पक्ष ने थाना गंज में छह से सात नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना गंज प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और रिपोर्ट तथा साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मारपीट की घटना के बाद आरोपी लाठी-डंडे छोड़कर फरार हो गए। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल उपचार चल रहा है। ससुराल पक्ष के लोग फिलहाल इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पूर्व एमएलसी के नाम सड़क:वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन, बोले- पंडित राघव राम मिश्र कुशल संगठनकर्ता थे
    Next Article
    जर्मन दूल्हे ने फिरोजाबाद की युवती से की शादी:हाथों में दुल्हन के नाम की मेंहदी लगाई, कहा- भारत की मेहमाननवाजी को शब्दों में कहना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment