Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी का शव 6 घंटे तक बेड पर पड़ा रहा:हरदोई मेडिकल कॉलेज में डिप्टी सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी की मौत के बाद उसका शव लगभग 6 घंटे तक बेड पर ही पड़ा रहा। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को इसकी जानकारी नहीं हुई। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:30 बजे राम गोपाल नामक व्यक्ति को बस स्टैंड के पास एक अज्ञात किशोरी बेसुध अवस्था में मिली थी। उन्होंने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जब किशोरी पर किसी की नजर पड़ी, तो उसके हाथ-पैर अकड़ चुके थे। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में 'राइगर मोर्टिस' की यह स्थिति मौत के कम से कम 5-6 घंटे बाद आती है। इससे संकेत मिलता है कि किशोरी की मौत आधी रात को ही हो चुकी थी, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने उसकी स्थिति की जांच नहीं की। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। पाठक ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, "मेडिकल कॉलेज, हरदोई के प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई करने के आदेश प्रधानाचार्य को दे दिए गए हैं। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट दो दिन के अंदर मांगी गई है। मरीज हमारे लिए ईश्वर का रूप हैं, उनकी सेवा में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. चंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी अज्ञात थी और शारीरिक रूप से काफी कमजोर थी। कॉलेज प्रशासन उन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सूची तैयार कर रहा है जिनकी ड्यूटी उस रात इमरजेंसी वार्ड में थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी; ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार; शंकराचार्य बोले- केशव-पाठक भाजपा को बचा रहे
    Next Article
    बिजनौर में तीन सड़क हादसों में एक की मौत:चार घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment