Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में तीन सड़क हादसों में एक की मौत:चार घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहला हादसा हल्दौर थाना क्षेत्र के बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर हुआ। यहां गांव बल्दिया निवासी महिपाल (35) नूरपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, अमरोहा जनपद के महदीमाफी निवासी दीपक कुमार (25) बिजनौर से घर जा रहे थे। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे से शेरपुर कल्याण मार्ग की ओर मुड़ते समय, अट्टे वाले बाबा मंदिर के पास उनकी बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा हादसा नूरपुर-मुरादाबाद हाईवे पर गांव हसुपुरा मंडयो के पास हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में गांव धौलागढ़ निवासी अजय (22) और उनके पिता पप्पू (52) घायल हो गए। वे हसुपुरा मंडयो स्थित वेंकट हॉल में एक आयोजन से वापस लौट रहे थे। टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक चालक अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीसरा हादसा अफजलगढ़ क्षेत्र के रेहड़ इलाके में हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मानियावाला थाना अफजलगढ़ निवासी जाहिर (75) पुत्र ताहिर की मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार सत्तार (60) पुत्र अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गुरुवार को बाइक से किसी काम से भिक्कावाला जा रहे थे। यह हादसा बादीगढ़ कल्लूवाला मार्ग स्थित नबावाद गुरुद्वारे के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जाहिर की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी का शव 6 घंटे तक बेड पर पड़ा रहा:हरदोई मेडिकल कॉलेज में डिप्टी सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश, दो दिन में मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    चित्रकूट में 53वें राष्ट्रीय रामायण मेले का समापन:संतों ने धर्म और आचरण पर दिए संदेश, बताया रामायण का महत्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment