Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव बोले- अखिलेश हमारे पूर्व मुख्यमंत्री ही रहेंगे:शायरी पर स्पीकर ने विधायक को टोका; मंत्री बोले-आउटसोर्सिंग कर्मचारी नहीं निकाले जाएंगे

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। विधायक रागिनी सोनकर ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निकाले जाने का मुद्दा उठाया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा-हमने तय किया है कि किसी भी कर्मचारी को निकाला न जाए। महंगाई पर सपा विधायक आशु मलिक कविता पढ़ने लगे तो स्पीकर सतीश महाना ने टोकते हुए कहा-प्रश्न पूछिए। कुछ भी सदन में मत बोलिए। विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा- अखिलेश यादव हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हैं और पूर्व मुख्यमंत्री ही रहेंगे। गुरुवार को स्पीकर ने दो मंत्रियों की लगाई थी क्लास, सपा ने ब्रजेश पाठक पर कसा तंज 11 फरवरी को यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। गुरुवार को सत्र के 9वें दिन सदन में कई बार हल्की नोकझोंक और हंसी-खुशी के पल भी देखने को मिले। सपा विधायक अतुल प्रधान ने डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के बटुक पूजन पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ब्राह्मण समाज के लोग पूज्यनीय हैं। डिप्टी सीएम आज शिखा की पूजा कर रहे थे, अरे चोटी उखड़वाने वाला कौन था? ऐसे ही चाणक्य की घनानंद ने चोटी उखड़वाई थी, तभी चाणक्य ने कसम खाई थी कि मगध के सम्राज्य के उखाड़ के फेंक दूंगा। इसी तरह ब्राह्मणों ने कसम खाई है, जिस तरह से आपने शिखा उखाड़ने का काम किया है, वैसे ही ब्राह्मण सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। इसके पहले स्पीकर ने दो मंत्रियों दिनेश प्रताप सिंह और नरेंद्र कश्यप की क्लास लगाई थी। जबकि शिवपाल यादव किसानों के मुद्दे पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर भड़क गए। कहा- बजट का पैसा आप घर से लाते हैं क्या? शुक्रवार को विधानसभा में क्या-क्या हो रहा? जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाह मानहानि केस-राहुल गांधी का आरोपों से इनकार:कहा- राजनीतिक साजिश में फंसाया; सुल्तानपुर में मोची के परिवार से मिले
    Next Article
    परिवहन मंत्री दयाशंकर का इंतजार करते-करते थके मंत्री आशीष:सड़क किनारे कुर्सी डलवाकर बैठे, लखनऊ-चित्रकूट नई बस सेवा शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment