Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रैपिड रेल के चलने से खुश हुए मेरठवासी:बोले - अब आसान होगा मेरठ से दिल्ली का सफर

    1 hour ago

    1

    0

    आगामी 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत रैपिड रेल के मेरठ से दिल्ली तक सीधे संचालन का उद्घाटन करने मेरठ पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले नमो भारत में सफर कर रहे यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दैनिक भास्कर ने नमो भारत में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत कर उनकी राय जानी, जिसमें अदिकतर यात्रियों ने इस सेवा को सुविधाजनक, सुरक्षित और समय बचाने वाला बताया। जाम से राहत, सफर हुआ आसान नमो भारत में सफर कर रही यात्री आँचल ने बताया कि नमो भारत से यात्रा काफी आसान हो गई है। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से जाने पर अक्सर भारी जाम का सामना करना पड़ता था, लेकिन नमो भारत से इस समस्या से राहत मिली है और समय भी काफी बच रहा है। उन्होंने नमो भारत की सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि ट्रेन में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हैं। महिलाओं के लिए अलग कोच, महिला गार्ड की तैनाती, स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी कैमरे होने से सुरक्षित महसूस होता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि साफ-सफाई को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने टिकट किराए को थोड़ा महंगा जरूर बताया, लेकिन सुविधाओं को देखते हुए इसे बेहतर सेवा माना। छात्रों के लिए बड़ी राहत छात्र पंकज यादव ने बताया कि नमो भारत सेवा शुरू होने से छात्रों को बड़ी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि पहले यूनिवर्सिटी जाने में काफी समय और खर्च लगता था, लेकिन अब बेगमपुल से सीधे कनेक्टिविटी मिलने से यात्रा आसान हो गई है। उन्होंने कहा कि रैपिड रेल से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है, जिससे छात्रों को काफी फायदा मिल रहा है। एनसीआर में काम करने वालों को भी मिला फायदा दिल्ली ऑफिस जा रहे यात्रियों ने बताया कि नमो भारत शुरू होने से रोजाना मेरठ से दिल्ली आना-जाना आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले सड़क मार्ग से यात्रा में काफी समय लगता था और जाम की समस्या रहती थी, लेकिन अब रैपिड रेल से समय की बचत हो रही है और सफर आरामदायक हो गया है। कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि इलाज के लिए दिल्ली जाने में भी अब काफी सुविधा हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नमो भारत की कनेक्टिविटी और आगे बढ़ाई जाए और मेरठ में भी मेट्रो के अधिक स्टेशन बनाए जाएं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम से पहले यात्रियों में नमो भारत को लेकर उत्साह और उम्मीदें दोनों बढ़ गई हैं। यात्रियों का मानना है कि यह सेवा मेरठ और दिल्ली के बीच विकास की नई दिशा देगी और रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच को और आसान बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में विवाहिता से दुष्कर्म के बाद 3 लाख वसूले:अश्लील वीडियो बनाकर पति के पास भेजने की धमकी, आरोपी पर FIR; फरार
    Next Article
    गाजीपुर में आरएसएस का युवा सम्मेलन:क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख बोले- युवा भारत को 2047 तक विकसित बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment