Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ट्रंप पर साधा निशाना:कहा- पाकिस्तान उनकी गोद में, राहुल गांधी की पेशी पर बोले- जो बोया वो काटोगे

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिला मुख्यालय पर एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने के दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ट्रंप हमेशा विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि इस समय पाकिस्तान उनकी गोद में बैठा हुआ है, और दुनिया उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है। बृजभूषण सिंह ने आगे कहा कि भारत की वर्तमान स्थिति ऐसी नहीं है कि उसे कोई धमकी देकर डरा सके। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान खुद ट्रंप के पास जाकर गिड़गिड़ाया था, और अगर युद्ध कुछ और दिन चलता तो पाकिस्तान का नक्शा बदल जाता। उन्होंने ट्रंप के बयानों को अविश्वसनीय बताया और कहा कि वे समय-समय पर दुनिया को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर भी बृजभूषण सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने युद्ध में 11 फाइटर जेट गिरने की बात कही थी। पूर्व सांसद ने कहा कि फाइटर जेट का गिरना-ना गिरना मुख्य मुद्दा नहीं है, युद्ध में दोनों तरफ के फाइटर गिरते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत के फाइटर भी गिरे होंगे, लेकिन सवाल यह है कि क्या वर्तमान परिस्थितियों में पाकिस्तान भारत का सामना कर सकता है? उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान भारत का सामना नहीं कर सकता। बृजभूषण सिंह ने देश की जनता के मिजाज का जिक्र करते हुए कहा कि आपातकाल में पूरा देश एक हो जाता है, चाहे सामान्य परिस्थितियों में कोई भी आलोचना क्यों न हो। उन्होंने दोहराया कि यह हमारे देश का मिजाज है और पाकिस्तान भारत को नहीं झेल सकता है। बृजभूषण बोले- राहुल गांधी देश के खिसाफ बोलने का काम करते हैं वहीं, भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- देखिए, मैं विदेश नीति का बहुत बड़ा जानकार नहीं हूं, लेकिन कहीं न कहीं दुनिया से अगर आप कुछ देंगे, तो आपको कुछ लेना भी पड़ेगा। क्योंकि दुनिया अब एक मंच बन गई है। नक्शे में भले दूरी हो, लेकिन सारी दूरियां मिट चुकी हैं। अमेरिका हमेशा अपनी वैश्विक नीति के अनुसार चलता है, तो उसमें ऊंच-नीच कुछ हो सकता है। ऐसा नहीं है कि ऊंच-नीच नहीं होगा। समय के साथ आपको दुनिया के साथ तालमेल बनाकर चलना पड़ेगा। लेकिन राहुल गांधी कब गंभीर होंगे? कब जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे? इसी कारण राहुल गांधी अपनी विश्वसनीयता लगातार खोते जा रहे हैं, क्योंकि वह लगातार देश के खिलाफ बोलने का काम करते हैं।” यूजीसी पर कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए वहीं, यूजीसी बिल के नए कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए रोक को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि, “चाहे वह सवर्ण समाज के लोग हों या पिछड़ा और दलित वर्ग, हम यह नहीं मानते कि सभी यूजीसी के समर्थक हैं, क्योंकि इससे उन्हें भी नुकसान है। लेकिन इतना जरूर कहना चाहेंगे कि राजनीति में लोग एक-दूसरे को जानें। इसके लिए जो अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, चाहे कथित यह पक्ष हो या वह पक्ष, उन्हें भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए। यह प्रकरण अब सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है, इसलिए इस पर किसी को बोलने की आवश्यकता नहीं है। समाज को बाँटने का काम न करें। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले को देखेगा। उसका क्या फैसला आता है, इसका इंतजार देश की जनता को करना चाहिए।” राहुल गांधी को लेकर बोला- जो बोया वो काटोगे वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुल्तानपुर जिले में मानहानि केस में हुई पेशी को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, “अब बोओगे तो काटोगे। आप किसी को हत्यारा बताएंगे, किसी की मां को गाली देंगे, किसी को मौत का सौदागर बताएंगे, तो किसी कार्यकर्ता ने एफआईआर दर्ज कर दी होगी। यह एक प्रक्रिया है। इस देश के अंदर आइए तारीख पर। अब तारीख पर आने से आपको क्या दिक्कत है?” लगातार दिए जा रहे विवादित बयानों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, इस पर उन्होंने कहा- “इस पर कड़ा कानून बनना चाहिए। सोशल मीडिया जहां एक तरफ संचार क्रांति का काम कर रहा है, वहीं ऐसा नहीं है कि इसके कारण केवल नुकसान ही हुआ है। इससे बहुत बड़ा फायदा हुआ है। समाज में बड़ी जागरूकता पैदा हुई है और अच्छी-अच्छी जानकारियां लोगों को घर बैठे मिल जाती हैं। लेकिन जो लोग नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए हल्के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, गाली देते हैं, मारने या जूता मारने की बात करते हैं, उन पर कठोर कानून बनना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों से सेक्स-कुकर्म करने वाले पति-पत्नी को फांसी की सजा:जेई अश्लील वीडियो बनाकर बेचता था, बांदा जज बोले- आखिरी सांस तक लटकाओ
    Next Article
    झांसी में घर से 3Km दूर युवक का शव मिला:बीमारी से परेशान रहता था, शराब पीने के बाद जहर खा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment