Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को फेसबुक पर धमकी:कथित भाजपा नेता पर लगाया आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कथित भाजपा नेता राज सिंह आमेरा द्वारा 25 निर्वाचित सांसदों और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मथुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मथुरा को एक प्रार्थनापत्र सौंप कर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने एक वीडियो में स्वयं को भाजपा से जुड़ा बताते हुए भड़काऊ और विद्वेषपूर्ण वक्तव्य दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सार्वजनिक धमकी न केवल जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और संविधान की मूल भावना के विपरीत कृत्य है। धनगर ने आगे कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए उनके विरुद्ध इस तरह की धमकी अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने भी इस मामले की निंदा करते हुए कहा कि भड़काऊ भाषण और गलत जानकारी देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने एक केंद्रीय मंत्री के बयान को भी इस विवाद की पृष्ठभूमि से जोड़ते हुए जांच की मांग की। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, अश्विनी शुक्ला एडवोकेट, आदित्य तिवारी एडवोकेट, खुशीराम पटेल, आकाश सक्सेना, अरविंद भाई, बिट्टू भाई, मनीष गोस्वामी, संदीप हिंडोल, आशीष शर्मा, पंकज चौधरी, हरदेव सिंह, रमेश कश्यप, जिलानी कादरी, रवि वाल्मीकि, हाशिम हुमेर, शैलेंद्र चौधरी, दीपिक दीक्षित, शाहिद कुरेशी और अभय प्रताप सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव पर BJP विधायक सांगा का पलटवार:बोले- वो गोरी चमड़ी वाले अंग्रेज थे और आप गेहुंआ चमड़ी वाले, सपा सरकार में यूपी की पहचान दंगा
    Next Article
    बलरामपुर में विवाहिता से दुष्कर्म के बाद 3 लाख वसूले:अश्लील वीडियो बनाकर पति के पास भेजने की धमकी, आरोपी पर FIR; फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment