Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव बोले- अखिलेश पूर्व सीएम थे, पूर्व ही रहेंगे:सपा MLC भड़के, कहा-15 मार्च 2027 को अखिलेश सदन में बतौर सीएम होंगे

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। विधायक रागिनी सोनकर ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निकाले जाने का मुद्दा उठाया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा-हमने तय किया है कि किसी भी कर्मचारी को निकाला न जाए। महंगाई पर सपा विधायक आशु मलिक कविता पढ़ने लगे तो स्पीकर सतीश महाना ने टोकते हुए कहा-प्रश्न पूछिए। कुछ भी सदन में मत बोलिए। विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा- अखिलेश यादव हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हैं और पूर्व मुख्यमंत्री ही रहेंगे। आशुतोष सिन्हा ने अखिलेश की सुरक्षाकर्मियों की लिस्ट मांगी तो स्पीकर ने कहा- आप अटेंडेंस लेंगे क्या? भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरते हुए डीआईओएस के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इसके पहले उनके सवाल का जवाब देने के लिए सभापति ने दो बार उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय का नाम पुकारा। मंत्री की अनुपस्थिति में केशव मौर्य ने लिखित जवाब पढ़ा। जब मंत्री पहुंचे और आगरा से सीधे होने की बात कही तो सभापति ने नाराज होते हुए कहा- यह कोई स्पष्टीकरण नहीं हो सकता। शुक्रवार को विधानसभा में क्या-क्या हो रहा? जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री दयाशंकर का इंतजार करते-करते थके मंत्री आशीष पटेल:सड़क किनारे कुर्सी डलवाकर बैठे, लखनऊ-चित्रकूट की नई बस सेवा का उद्घाटन
    Next Article
    दुल्हन के कुत्ते को बरातियों ने पीटा, लव मैरिज टूटी:बराती-घराती में मारपीट, प्रयागराज की लड़की भागकर फतेहपुर आई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment