Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन के कुत्ते को बरातियों ने पीटा, लव मैरिज टूटी:बराती-घराती में मारपीट, प्रयागराज की लड़की भागकर फतेहपुर आई थी

    4 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में कुत्ते को पीटने पर दुल्हन और दूल्हा पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे के सिर तक फोड़ दिए। दुल्हन के कुत्ते को बारातियों ने मार दिया था। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला बढ़ा और थाने तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया और मामला शांत कराया। लेकिन बारात वापस लौट गई। यह घटना बुधवार रात खागा कोतवाली क्षेत्र के एक कान्हा गेस्ट हाउस में की है। बुधवार रात को प्रयागराज के कटरा से दुल्हन पक्ष धूमधाम से बारात लेकर कान्हा गेस्ट हाउस पहुंचे थे। जयमाल सहित शादी की कई रस्में शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी थीं। भोर करीब चार बजे मंडप में कुछ रस्में चल रही थीं। इशी दौरान मंडप से कुछ दूरी पर बंधा दुल्हन का पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आरोप है कि दूल्हे पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को पीट दिया, जिस पर दुल्हन ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। लाठी-डंडे और कुर्सियां चलने लगीं। मारपीट में दुल्हन पक्ष से तीन लोगों के सिर फट गए। वर पक्ष के भी दो लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देखकर कई लोग भाग निकले। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई और घायलों का सीएचसी में इलाज कराने के बाद प्रयागराज भेज दिया। अगले दिन बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष फिर कोतवाली पहुंचे, जहां दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और दिए गए जेवर-सामान वापस किए गए। दूल्हे के हवाले से जानिए पूरा मामला दूल्हे ने बताया- घर से भागकर पहले कर चुके हैं शादी दूल्हा सुमित केसरवानी ने बताया कि प्रयागराज के कटरा की रहने वाली तनु केसरवानी से उसकी यह लव मैरिज थी। 18 फरवरी को दोनों की शादी थी। दोनों पक्षों ने लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए खर्च करके तैयारी पूरी की। बुधवार को कुत्ते को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। तनु उस समय उसके साथ खड़ी थी और उन्होंने कहा कि वह केवल उसके साथ जाएगी। इसके बाद उसे कमरे में ले जाकर मारपीटा गया। शादी नहीं करनी है तो जो उनका चढ़ावा का सामान था, लगभग 8 लाख का, वह उन्हें लौटाया जाए। दूल्हे ने बताया- हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं सुमित ने बताया कि इस कहानी 18 जनवरी से शुरू होती है। तनु 18 जनवरी को भागकर मेरे घर आ गई थी। इसके बाद हम दोनों घर से भाग गए और कानपुर में आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। इलाहाबाद में भी शादी के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर दिए थे। 23 जनवरी को इंगेजमेंट करने वाले थे, लेकिन वह नहीं हो सकी। इसके बाद 26 जनवरी को तनु फिर उसके घर आई और उसे घर से भागना पड़ा। इसके दोनों के घर वालों के बीच 7 फरवरी को बातचीत हुई। तनु के चाचा-चाची घर आए और शादी की सारी तैयारी करने का भरोसा दिया था। शादी की तारीख 18 फरवरी तय की गई। कहा गया था कि बारात हम ही लेकर आएंगें। लड़की के भाई ने शादीशुदा होने का आरोप लगाया लड़की के भाई ऋषभ केसरवानी ने बताया कि एक छोटी गलती के कारण झगड़ा शुरू हुआ और मारपीट हुई। उन्हें इतना मारा गया कि कई लोगों को चोटें आईं, हाथ टूट गए और सिर फट गया। मारपीट इतनी बढ़ गई कि शादी कैंसिल हो गई। ऋषभ ने आरोप लगाया कि लड़का पहले से शादीशुदा था, लेकिन उनके घर वालों को यह जानकारी नहीं दी गई। उनकी बहन तनु को भी बहला-फुसला कर घर से भगाया गया। मारपीट में उनकी बहन की उंगली फ्रैक्चर हो गई। लड़की पक्ष की महिला ने शराब और मारपीट का आरोप लगाया लड़की पक्ष की एक महिला ने बताया कि झगड़ा कुछ खास वजह से नहीं, एक छोटी सी बात पर शुरू हुआ। उधर के लोग शराब पीकर आए थे, जिससे लड़ाई और बढ़ गई। कई लोगों को चोटें लगीं और रात से स्थिति यही बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हम बस यही चाहते हैं कि जिन लोगों ने हमें मारा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।” ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें-- MBA पास भाई का मर्डर करके शव घर में दफनाया:कब्र में 100 किलो नमक डाला; झांसी में पिता टीचर थे, मां रिटायर्ड पेशकार यूपी के झांसी में गाली देने पर MBA पास बड़े भाई की उसके छोटे भाई ने हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने घर के पीछे 5 फीट गहरी कब्र खोदकर शव को दफना दिया। लाश जल्दी गल जाए, इसके लिए उसने कब्र में 100 किलो नमक डाल दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव बोले- अखिलेश पूर्व सीएम थे, पूर्व ही रहेंगे:सपा MLC भड़के, कहा-15 मार्च 2027 को अखिलेश सदन में बतौर सीएम होंगे
    Next Article
    बीएसए के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट:ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment