Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव बोले- गंगापार की पांचों सीट बीजेपी को दिलाएं:कहा- विपक्ष को जनता की फिक्र नहीं, डिप्टी सीएम ने महोत्सव का उद्धाटन किया

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सोरांव महोत्सव में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2027 में आप सबको गंगापार की पांचों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि यूपी में फिर बीजेपी सरकार बनेगी। सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो चुनाव आयोग के खिलाफ सारा काम कर रहे हैं। उन्हें जनता की जरा भी फिक्र नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह ऐतिहासिक महोत्सव प्रयागराज की धरती पर हो रहा है। इसमें देशभर से कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगे, यह हमारे लिए गौरव की बात है। केशव मौर्या ने कहा कि विपक्षियों को उनके कारनामे पर जेल भेजा जाता है तो वे आरोप लगाते हैं। अरे मोदी जी ने पहले ही कहा था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा तो अब क्यों रोने लगे हो। लोक संस्कृति, कला और संगीत के रंगों से सराबोर तीन दिवसीय प्रयागराज सोरांव महोत्सव का शुभारंभ रविवार रात डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने किया। यह आयोजन सोरांव स्थित मेवालाल ग्राउंड हो रहा है। डिप्टी सीएम ने मंच पर पहुंचने के बाद विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान एमएलसी सुरेंद्र चौधरी विवाहित जोड़ों का परिचय कराते रहे। डिप्टी सीएम महोत्सव में देरी से पहुंचे। उन्हें तीन बजे पहुंचना था लेकिन वे चार घंटे लेट सात बजे के करीब पहुंचे। ऐसे में केशव मौर्या ने मंच से कहा कि आप लोग बहुत देर से इंतजार कर रहे हैं। रात भी हो रही है। अब कार्यक्रम में देरी नहीं होगी। महोत्सव में भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और भजन गायिका तृप्ति शाक्य सहित कई चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसके साथ ही 201 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ भी आएंगे प्रयागराज के सोरांव स्थित मेवा लाल ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर तक प्रयागराज सोरांव महोत्सव-2026 आयोजित होगा। जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और द्वारिका प्रसाद हीरावती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। महोत्सव के दौरान 501 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। महोत्सव में बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों के साथ देश के अलग-अलग राज्यों के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन के जरिए क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देने और भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की तैयारी है। महोत्सव में मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ भी आएंगे मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ करेंगे प्रस्तुति महोत्सव के आयोजक और विधान परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक, कार्यक्रम में सांसद एवं अभिनेता मनोज तिवारी, अभिनेता रवि किशन, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, लोकगायिका तृप्ति शाक्या और कलाकार ईशान मिश्रा सहित कई चर्चित हस्तियां शामिल होंगी। कालबेलिया से कथक तक दिखेगी सांस्कृतिक विविधता तीन दिनों में कालबेलिया, बिहू, ओडिसी, कथक और हरियाणवी लोकनृत्य सहित विभिन्न राज्यों की लोक एवं शास्त्रीय कलाओं की प्रस्तुतियां होंगी। संस्कृति विभाग और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र भी आयोजन में सहयोग करेंगे। दोपहर से शुरू होंगे कार्यक्रम महोत्सव में हर दिन दो सत्र होंगे। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय कलाकारों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। शाम 5 बजे से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के कार्यक्रम शुरू होंगे। हस्तशिल्प स्टॉल और किड्स जोन भी बनेगा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां, हस्तशिल्प स्टॉल और विषय आधारित संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए विशेष किड्स जोन भी बनाया जाएगा। डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले वर्ष मिले सहयोग के बाद इस बार महोत्सव को बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच देने के साथ सोरांव की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 100 लोगों के धर्मांतरण कराने का आरोप:विरोध करने पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की, पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया
    Next Article
    ED की बड़ी कार्रवाई:आज़म खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए,1170 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment