Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव मौर्य बोले, भाजपा ही वर्तमान, भाजपा ही भविष्य:सपा का सूर्य अस्त, बंगाल में TMC खत्म, असम में फिर भाजपा

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का राजनीतिक भविष्य समाप्त हो चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 2027 के चुनाव परिणाम आने पर सपा के सभी विधायक एक ही वाहन में बैठकर जाएंगे। मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” देख रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे। महिलाओं के सम्मान को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी मौर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए मौर्य ने कहा कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने पर तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बाहर हो जाएगी और वहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने असम में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन के दावे को खारिज करते हुए मौर्य ने कहा कि उनके साथ न पिछड़ा वर्ग है, न दलित और न ही अन्य वर्ग। उन्होंने विपक्ष को “दुविधा में फंसा” बताया। नोएडा के जिला अस्पताल में पशुओं के इंजेक्शन की सिरिंज खरीद को लेकर उठे विवाद पर भी मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आईपीएस अधिकारियों के के बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी में सपा नेताओं के शामिल होने पर उठे विवाद को लेकर मौर्य ने कहा कि शादी जैसे अवसरों पर राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को शुभकामनाएं देनी चाहिए। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं भी दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मर्सिडीज डील, शेयर ट्रेडिंग और 6 मोबाइल:एक्सिस बैंक मैनेजर सुसाइड केस में नया मोड़; 3 दिन बाद दोस्त की पत्नी सहित 5 पर FIR
    Next Article
    कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम जयंती से पहले की गोष्ठी:लखनऊ कार्यक्रम में शामिल होने पर हुई चर्चा, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment