Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में साड़ी शोरूम में भड़की आग:पहले धुआं उठा, फिर उठने लगीं लपटें, कपड़े-फर्नीचर चपेट में आए

    17 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित सुभाष चौराहे के पास रविवार रात 10 बजे के करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्री पहनावा कलेक्शन साड़ी सेंटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते शोरूम से धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं निकलता देख राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची और शोरूम के आसपास लोगों की भीड़ को हटाकर सुरक्षा घेरा बना दिया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। गनीमत यह रही कि आग ऊपरी मंजिल पर नहीं पहुंची और इससे पहले ही इस पर काबू पा लिया गया। दरअसल ऊपरी मंजिल पर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। ऐसे में आग के ऊपरी मंजिल तक पहुंचने की हालत में बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। शोरूम के अंदर से धुआं निकलने पर हुई जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले शोरूम के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद आग की लपटें भी नजर आने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रविवार होने के कारण शोरूम बंद था। ऐसे में आग लगने के समय अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से शोरूम में रखे साड़ी स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का वास्तविक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। यह शोरूम मम्फोर्डगंज के रहने वाले रितेश सिंह का है। जबकि यहीं उनके बेटे का इंटीरियर डेकोरेशन का ऑफिस भी है। फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने अभी किसी कारण की पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अभी कारणों का पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव प्रसाद मौर्या बोले- यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार:प्रयागराज में कहा- यूपी में बहन-बेटियां सुरक्षित, प्रतिमाओं का अनावरण किया
    Next Article
    गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीडबोट टकराने से युवक की मौत:8 लोग घायल, 2 दोस्त परिवार के साथ कुशीनगर से घूमने आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment