Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का वेतन रोका:संपत्ति विवरण अपलोड न होने से जनवरी का वेतन अटका, मंडलायुक्त ने ग्रांट लौटाई; कर्मचारी परेशान

    15 hours ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कर्मचारियों को जनवरी माह का वेतन नहीं मिल पाया है। अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त ने वेतन भुगतान के लिए भेजी गई ग्रांट को आपत्ति लगाते हुए वापस कर दिया है। मंडलायुक्त ने कर्मचारियों की संपत्ति का विवरण सरकारी पोर्टल पर अपलोड न होने को ग्रांट वापसी का मुख्य आधार बताया है। इसी वजह से विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन अटक गया है। कर्मचारियों का कहना है कि संबंधित पोर्टल को एनआईसी द्वारा 31 जनवरी को बंद कर दिया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभागाध्यक्षों को छह फरवरी तक संपत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश जारी किए, जिससे कर्मचारियों में भ्रम और असंतोष की स्थिति पैदा हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि यदि समय रहते संपत्ति विवरण अपलोड कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती तो वेतन अटकने की नौबत नहीं आती। इस मामले में वित्त नियंत्रक से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि यह एक विभागीय मामला है और इस संबंध में वे कुछ नहीं कह सकेंगे। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। विश्वविद्यालय कर्मचारियों में नए कुलपति के पदभार ग्रहण करने की चर्चाओं के बीच इस वेतन संकट ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, नए कुलपति को कार्यभार ग्रहण करने में अभी लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में मसाने की होली से पहले पुलिस अलर्ट:नाव संचालकों के साथ की बैठक,ADCP बोले- हर नाव पर दो कुशल नाविक रहेंगे
    Next Article
    मथुरा-वृंदावन जनसुनवाई में सफाई, अतिक्रमण की शिकायतें मिलीं:नगर निगम ने विभिन्न जोनों में नागरिकों की समस्याएं सुनीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment