Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि विश्वविद्यालय में BMS कर्मचारी यूनियन का गठन:मेरठ में जिला अध्यक्ष के रूप में 16 वी बार चुने गए विनय शर्मा, नितिन संगवान बने महामंत्री

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय मजदूर संघ (BMS) के बैनर तले कर्मचारी यूनियन की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। चुनाव के दौरान सुबह 11 बजे यूनियन कार्यालय पर कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जहां भारतीय मजदूर संघ के निर्धारित नियमों और परंपराओं के अनुसार सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस बार भी कर्मचारियों ने अपने भरोसे को कायम रखते हुए विनय शर्मा को लगातार 16वीं बार अध्यक्ष चुना। वहीं नितिन संगवान को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में ये बने पदाधिकारी नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर विनय शर्मा, महामंत्री नितिन संगवान और उपाध्यक्ष के रूप में विपिन कुमार और मयूरी शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त मंत्री के रूप में अवनीत, कैलाश और रुधिर शर्मा का चयन हुआ, जबकि नीरज शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संगठन मंत्री का दायित्व डॉ. संगीता शर्मा को सौंपा गया। सदस्य के रूप में दिनेश कुमार को शामिल किया गया है। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कर्मचारियों ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेरोजगारी के चलते देनी पड़ रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थी बोले- घरवालों दे रहे थे ताने, दरोगा और उच्च पदों परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी हुए शामिल
    Next Article
    बिन्दकी सीट पर भाजपा से जितेंद्र सिंह पहली पसंद:कांग्रेस से शिवाकांत तिवारी, सपा से रामनरेश पटेल, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment