Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृष्णानगर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान:एलडीए कॉलोनी में 44 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शनिवार शाम एक युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पांच बजे शाम को घटना की जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई जब वह कमरे में पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस शुरुआती जांच में मानसिक तनाव को आत्महत्या की वजह मान रही है। छोटे भाई ने देखा तो परिवार को दी जानकारी पुलिस के मुताबिक एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी1 स्थित मकान संख्या-443 में रहने वाले 44 वर्षीय भानु प्रताप, पुत्र स्वर्गीय जगमोहन लाल, घर के प्रथम तल पर बने कमरे में थे। शाम को छोटा भाई शक्ति घर पहुंचा तो कमरे में उन्हें पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसने राजाजीपुरम में रहने वाले बड़े भाई रविंद्र जायसवाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बड़े भाई के घर पहुंचने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी भी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। अविवाहित थे, एमबीए करने के बाद घर पर ही रहते थे परिजनों के अनुसार भानु प्रताप अविवाहित थे। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी, लेकिन फिलहाल घर पर ही रहते थे। परिवार में बड़े भाई बिजली विभाग में कार्यरत हैं, जबकि छोटा भाई निजी कंपनी में नौकरी करता है। मानसिक तनाव की आशंका, जांच जारी एसीपी कृष्णानगर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में बिजली लाइन खींचते समय हादसा:मजदूर की करंट लगने से मौत, कई महीने से साथियों के साथ कर रहा था काम
    Next Article
    प्रयागराज में 84 लाख पौधे लगाने की तैयारी:संरक्षण प्राथमिकता, जनभागीदारी से चलेगा महा-वृक्षारोपण अभियान, होगी जियो-टैगिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment