Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 84 लाख पौधे लगाने की तैयारी:संरक्षण प्राथमिकता, जनभागीदारी से चलेगा महा-वृक्षारोपण अभियान, होगी जियो-टैगिंग

    4 hours ago

    1

    0

    पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने के लिए प्रयागराज प्रशासन ने इस वर्ष बड़े पैमाने पर महा-वृक्षारोपण अभियान चलाने की तैयारी की है। जिले में 84 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की सफलता और पौधों के बेहतर संरक्षण के लिए प्रशासन ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। शनिवार को प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वृक्षारोपण केवल लक्ष्य पूरा करने तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने इस बार तकनीक का उपयोग करते हुए सभी लगाए जाने वाले पौधों की जियो-टैगिंग कराने का निर्णय लिया है। इससे तीन से चार महीने बाद भी पौधों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सकेगा, जिससे उनकी सुरक्षा और विकास का पता चलेगा। पौधों की सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी, साथ ही आवश्यक स्थानों पर ट्री-गार्ड भी लगाए जाएंगे।इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिले के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, व्यापार मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ), सामाजिक संगठनों और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जोड़ना है।अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि इसे जन-आंदोलन और उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। शहर के सामाजिक संगठन, व्यापारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।प्रयागराज प्रशासन को उम्मीद है कि 84 लाख पौधों का यह महाअभियान जिले के हरित क्षेत्र को बढ़ाएगा, पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देगा और देश के अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणा मॉडल बनेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृष्णानगर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान:एलडीए कॉलोनी में 44 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव
    Next Article
    भगवा और आतंकवादी पोस्ट डालने वाले गिरफ्तारी पर रोक:'भगवा रंग में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आतंकवादी' वाली पोस्ट करने वाले को राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment