Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नई परम्परा की शुरुआत की:बोले- पूर्व पदाधिकारी के घर पहुंच कर BJP करेगी सम्मान, 17 जिलों में जाएंगे वर्तमान पदाधिकारी

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने के लिए नई पहल शुरू की गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम प्रकाश साहू ने वर्तमान पदाधिकारियों के साथ पूर्व जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और पुराने कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनका सम्मान करने और उनसे अनुभव साझा करने की परंपरा शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर रखना, उनके अनुभव का लाभ लेना और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में संगठन को एकजुट करना है। भाजपा की नजर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर है। 3 दिन में कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कानपुर में बीते तीन दिनों के दौरान वर्तमान पदाधिकारियों के साथ कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों के आवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी लेने के साथ ही संगठन और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस कड़ी में प्रकाश शर्मा, बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक, प्रेमलता कटियार, एमएलसी सलिल विश्नोई, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी और पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी से मुलाकात की गई। स्व. दीपक शर्मा बाजेपी के पार्षद के घर पर भी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उनके परिवारजनों से मुलाकात की। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना कर श्रद्धांजलि दी। मंडल स्तर तक पूर्व पदाधिकारियों की बनेगी सूची राम प्रकाश साहू ने कहा कि यह पहल सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं रहेगी। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों में पूर्व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की सूची तैयार कराई जा रही है। मंडल स्तर तक के पूर्व पदाधिकारियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी इन सभी पुराने कार्यकर्ताओं के घर पहुंचेंगे और उनसे मुलाकात कर उनका सम्मान करेंगे। साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए उनके अनुभव और सुझाव भी लिए जाएंगे। 17 जिलों में पदाधिकारी जायेंगे, पूर्व कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनेगी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कानपुर-बुंदेलखंड के सभी 17 जिलों में इस परम्परा के तहत वर्तमान के पदाधिकारी पूर्व के पदाधिकारियों के आवास पर जाकर उनका सम्मान करेंगे, उनसे मुलाकत कर पूर्व के अनुवभ को साझा करेंगे। ‘नए कार्यकर्ता पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करें’ क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना है कि संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग वर्षों तक पार्टी के लिए काम करते रहे, उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलती। उन्होंने कहा, “हम सब भी कभी पूर्व कार्यकर्ता हो जाएंगे। अगर उस समय हमें कोई नहीं पूछेगा तो कैसा लगेगा। इसलिए पूर्व कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जरूरी है।” पुराने अनुभव से चुनावी रणनीति होगी मजबूत भाजपा नेतृत्व का मानना है कि पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर उनके अनुभव का इस्तेमाल चुनावी रणनीति बनाने में किया जा सकता है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय तक काम कर चुके कार्यकर्ताओं को क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन की जमीनी स्थिति की बेहतर जानकारी है। इसी अनुभव के आधार पर पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन के काम को और मजबूत करने की योजना बना रही है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर तेजी से काम कर सकें। सम्मान पाकर पुराने कार्यकर्ता में हुए भावुक राम प्रकाश साहू ने बताया कि जब वह पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के घर पहुंचे तो उनके चेहरों पर अलग तरह का उत्साह दिखाई दिया। कई कार्यकर्ताओं ने इन मुलाकातों के भावनात्मक पलों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने कहा कि इसी उत्साह को देखते हुए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों में इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा। अभी कई और वरिष्ठ नेताओं से होगी मुलाकात कानपुर में अभी भी कई पूर्व कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हैं, जिनसे क्षेत्रीय अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी मुलाकात करेंगे। इनमें पूर्व सांसद जगतवीर सिंह द्रोण भी शामिल हैं। इसके साथ ही कानपुर के पूर्व जिलाध्यक्षों से भी मुलाकात कर उनका सम्मान किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में दो छात्रों की मौत का मामला:परिजनों ने स्कूल बंद करने और प्रबंधकों को जेल भेजने की मांग की
    Next Article
    बलिया में संपत्ति मूल्यांकन सूची तैयार:न्यूनतम दरें भी तय, 19 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment