Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में संपत्ति मूल्यांकन सूची तैयार:न्यूनतम दरें भी तय, 19 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

    4 hours ago

    1

    0

    बलिया में संपत्ति मूल्यांकन की प्रस्तावित सूची तैयार कर ली गई है। यह सूची उत्तर प्रदेश स्टाम्प सम्पत्ति का मूल्यांकन नियमावली, 1997 (यथा संशोधित 2015) के तहत बनाई गई है। इस सूची में जनपद के उप निबंधक कार्यालयों के क्षेत्राधिकार में आने वाले नगरीय, अर्द्धनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्तियों की न्यूनतम दरें निर्धारित की गई हैं। इसमें आवासीय भूमि, भवन निर्माण, वाणिज्यिक भवन (एकल), वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए कॉरपोरेट एरिया प्रति वर्ग मीटर की दरें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कृषि भूमि की वार्डवार, मोहल्लेवार, मौजावार और परगनावार न्यूनतम दरें भी तय की गई हैं। यह प्रस्तावित मूल्यांकन सूची जनपद के सभी उप निबंधक कार्यालयों में उपलब्ध है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रस्तावित मूल्यांकन सूची में निर्धारित दरों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति है, तो वह 22 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में संबंधित उप निबंधक कार्यालय में लिखित रूप से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नई परम्परा की शुरुआत की:बोले- पूर्व पदाधिकारी के घर पहुंच कर BJP करेगी सम्मान, 17 जिलों में जाएंगे वर्तमान पदाधिकारी
    Next Article
    लखनऊ में अवैध डेयरियों पर सपा का विवादित पोस्ट:"उत्तराखंड भेजा जा रहा UP का पैसा" मेयर पर लगाया ₹1 लाख प्रति भैंस घूस मांगने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment