Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कटघर पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाला आरोपी दबोचा:मुकदमे से नाम हटवाने के नाम पर 1.70 लाख रुपए वसूले

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कटघर थाना पुलिस ने मुकदमे से नाम हटवाने के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस का भय दिखाकर पीड़ित परिवार से करीब 1.70 लाख रुपए वसूले थे। पुलिस ने उसके पास से 10,300 रुपए नकद, एक प्रेस कार्ड, दो आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, भोजपुर निवासी इरफान अंसारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी इकराम कुरैशी ने उनके रिश्तेदार मोहम्मद फारूक का नाम एक मुकदमे से निकलवाने और राहत दिलाने के नाम पर उनसे पैसे मांगे। इकराम ने पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर पहले 1,14,999 रुपए खाते में ट्रांसफर करवाए और फिर 55,000 रुपए नकद भी लिए। इस प्रकार कुल 1,69,999 रुपए की वसूली की गई। शिकायत मिलने के बाद कटघर थाने में धारा 308(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इकराम कुरैशी को मैदा मिल कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से रंगदारी के 10,300 रुपए नकद, एक प्रेस कार्ड, दो आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद प्रेस कार्ड और अन्य दस्तावेज असली हैं या उनका उपयोग लोगों को ठगने के लिए किया जा रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी इकराम कुरैशी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और धमकी देने जैसे मामले शामिल हैं। कटघर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस बाकी रकम की बरामदगी के साथ-साथ इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस बैंक खाते में ट्रांसफर की गई रकम के लेनदेन की भी गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह रकम कहीं और तो ट्रांसफर नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार सवार बदमाशों ने लखनऊ के युवक को लूटा:कानपुर में असलहा लगाकर 71 हजार इंस्टेंट लोन कराकर निकाले
    Next Article
    बुजुर्ग महिला और युवक से 7.63 लाख की ठगी:दोगुने और आठ गुने पैसे करने का लालच देकर की धोखाधड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment