Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार सवार बदमाशों ने लखनऊ के युवक को लूटा:कानपुर में असलहा लगाकर 71 हजार इंस्टेंट लोन कराकर निकाले

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में लखनऊ निवासी युवक के साथ कार में बैठाकर लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने न सिर्फ चाकू की नोक पर नकदी और मोबाइल लूटा, बल्कि मोबाइल के जरिए जबरन लोन लेकर हजारों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामादेवी से कार में बैठते ही वारदात किया पीड़ित भूपेंद्र कुमार शाही के अनुसार, वह एक अप्रैल की शाम करीब पांच बजे कानपुर के रामादेवी से लखनऊ आने के लिए प्राइवेट कार में बैठे थे। कार में पहले से चार युवक मौजूद थे, जिन्हें उन्होंने सामान्य सवारी समझकर भरोसा कर लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद ही बदमाशों ने अचानक उन्हें दबोच लिया। चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटी पीड़ित ने बताया कि एक बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और पर्स से करीब ढाई हजार रुपये नकद निकाल लिए गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह पूरी तरह सहम गए। जबरन पासवर्ड लेकर मोबाइल से 71 हजार का लोन लिया बदमाशों ने यहीं नहीं रुके, उन्होंने पीड़ित से मोबाइल का गूगल पे और फोन पे का पासवर्ड भी पूछ लिया। खाते में रकम न होने पर आरोपियों ने मोबाइल के जरिए करीब 71 हजार रुपये का इंस्टेंट लोन लिया और उसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया। दोस्तों से भी डलवाए पैसे आरोपियों ने पीड़ित से उसके दोस्तों को कॉल करवाकर पैसे मंगवाए। एक दोस्त से करीब तीन हजार रुपये और दूसरे से भी रकम मंगवाकर अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। इस तरह बदमाशों ने अलग-अलग तरीकों से पीड़ित को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पीड़ित को दही चौकी क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर पहले ही सड़क पर उतार दिया और फरार हो गए। पीड़ित वहां से पैदल चलता हुआ दही थाना पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। बाद में रात करीब 11 बजे वह चकेरी थाना पहुंचा, जहां उसने लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शुरू की जांच, कार और आरोपियों की तलाश चकेरी थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कार और आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडिन सिरप की फर्जी बिलिंग करने वाले का घर कुर्क:वाराणसी पहुंची एसआईटी टीम व सोनभद्र पुलिस, घर का एक-एक सामान कुर्क
    Next Article
    कटघर पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाला आरोपी दबोचा:मुकदमे से नाम हटवाने के नाम पर 1.70 लाख रुपए वसूले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment