Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कटरा विधायक बोले– अपने काम को पूरे नंबर दूंगा:गोंडा में बावन सिंह ने कहा– पुल और कई सड़कें बनवाई, 2027 में भी टिकट मिलेगा

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के कटरा बाजार विधानसभा सीट से बावन सिंह बीजेपी के टिकट पर पांचवीं बार जीतकर विधायक बने हैं। उनका कहना है कि मैंने 15 करोड़ का पुल और सड़कों को लेकर खूब काम कराया है। वो अपने 4 साल में कराए गए कामों को 10 में से 10 नंबर देते हैं। लेकिन कुछ काम वो नहीं करा पाए। 4 साल को कामों को लेक भास्कर रिपोर्टर ने उनसे खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितना नंबर देंगे? ​जवाब: अगर मुझे अपने काम को लेकर नंबर देने हैं तो हम 10 में से 10 नंबर देंगे, क्योंकि बुनियादी सुविधाओं को लेकर खूब काम किया है। सवाल: इन चार सालों में कोई बड़े काम, जो आपने कराए? जवाब: चार सालों में टेढ़ी नदी पर जय राम जोत और मथुरा के बीच में करीब 14-15 करोड़ रुपये की लागत से बड़ा पुल बनवाया। दूसरा बालपुर से कैथोला, चंदवतपुर मार्ग और बसंतपुर, लक्ष्मणपुर होते हुए जमथरा तक 15 किलोमीटर का चौड़ीकरण कराया। सीसामऊ, गद्दोपुर से पहाड़ापुर होते हुए डुढही, असरना, मनकापुर होते हुए कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग को जोड़ने वाली 18 किलोमीटर की सड़क करीब 51-52 करोड़ की लागत से बनवाएंगे। इसका बजट अप्रूव हो गया है। टेंडर भी हो गए हैं, जल्द काम शुरू होगा। ​सवाल: ऐसा कौन सा बड़ा काम है जो अभी तक आप नहीं करा पाए? ​जवाब: सबसे बड़ा काम हमारी कटरा विधानसभा के रुपईडीह ब्लॉक में बनी पीएचसी को सीएचसी बनाने का है। 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार थी, मैं भाजपा से विधायक था। बगल में मेहनौन से नंदिता शुक्ला सपा विधायक थीं। सीएचसी बनने का प्रस्ताव आया तो वो उसे अपनी विधानसभा खरगूपुर लेकर चली गईं। अब वो यहां से 22 किलोमीटर दूर है। अब कौड़िया बाज़ार और बिछूड़ी बॉर्डर से होते हुए करीब 50-55 गांव के लोगों को दूर जाना पड़ता है। इसके अलावा कटरा ब्लॉक में एक भी राजकीय इंटर कॉलेज नहीं है। मैंने माध्यमिक शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। आश्वासन मिला है कि मुख्यमंत्री जहां चाहते हैं, वहीं इंटर कॉलेज बनता है। मैं मुख्यमंत्री से समय लेकर मिलूंगा। प्रयास करूंगा कि 2027 से पहले यह बड़ा काम हो सके। ​सवाल: क्या 2027 में आप टिकट के दावेदार हैं? ​जवाब: इसमें कहने की क्या बात है, हम जन नेता है। सेवा कर रहे हैं लोगों की। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सारे कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। हम जैसा चाहेंगे आगे वैसा ही होगा। सवाल: आपकी विधानसभा के कुछ ब्लॉकों में भ्रष्टाचार की शिकायतें आई हैं? जवाब: विकास खंड कटरा बाज़ार में मनरेगा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था। मैंने ग्राम विकास मंत्री और प्रमुख सचिव से आदेश कराकर लखनऊ की उच्च स्तरीय टीएसी कमेटी से जांच कराई। करीब 3 करोड़ 63 लाख का गबन निकला। कर्मचारी और बीडीओ सस्पेंड हुए हैं। रिकवरी के आदेश हुए हैं। मनरेगा में कहीं भी ब्लॉक प्रमुख का हस्ताक्षर नहीं होता है, इसीलिए प्रमुख बचे हुए हैं। सवाल: आपके यहां युवा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की मांग कर रहे हैं? इस पर क्या कहेंगे? ​जवाब: मुझे कोई बड़ी ज़मीन नहीं मिल पा रही है। मैं जमीन दिखवा रहा हूं। डीएम से बात करूंगा कि कहीं चारागाह या ऐसी ज़मीन मिले तो स्टेडियम बनवाने का प्रयास करूंगा। युवाओं के लिए हमारी विधानसभा में मैं काफी काम कराना चाहता हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी SI भर्ती परीक्षा का पहला पेपर आसान:शामली में अभ्यर्थियों ने जताई खुशी, चयन की उम्मीद बढ़ी
    Next Article
    प्रयागराज में LPG संकट, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन की अपील:व्यापारियों से गैस बचाने, वैकल्पिक उपकरण अपनाने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment