Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंट्रोल रूम सक्रिय, प्रत्येक केंद्रों की निगरानी सभी परीक्षा केंद्रों:वाराणसी के 118 केंद्रों पर चल रही है UP बोर्ड की परीक्षा, कंट्रोल रूम से चल रही निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    UP बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जनपद के 118 केंद्रों पर चल रही हैं। आज शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा हुई जिसमें हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें जनपद में कुल 46300 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे जिसमें 2182 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 44118 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की आज पहली पाली में कृषि शस्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें महज 584 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 565 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से भी की जा रही है। सभी केंद्रों पर विशेष तैयारी की गई है। कंट्रोल रूम सक्रिय, प्रत्येक केंद्रों की निगरानी सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV से लैस किया गया है, जिसे राजकीय क्वींस कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा, यहां पूरी टीम प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगी। यदि कोई परीक्षा केंद्र पर संदिग्ध दिखता है तो कंट्रोल रूम तत्काल अलर्ट करेगा। वहीं, UP बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी निर्देशित किया गया है कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बिना परिचय पत्र के कोई भी कार्मिक परीक्षा केंद्र परिसर में नहीं रहेगा और नियुक्त कार्मिक अपनी ड्यूटी के स्थान पर रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में बुलडोजर एक्शन:चारागाह की जमीन से दो दशक पुराना कब्जा हटाया, JCB से तोड़ा
    Next Article
    Rajpal Yadav: जेल की कड़वी यादों को भूल भतीजी की शादी में रंग जमा रहे राजपाल यादव, जमीन पर बैठ बेली रोटियां- VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment