Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कतर्नियाघाट में मिले तेंदुए के दो शावकों के शव:बड़े जानवर के हमले से मौत की आशंका, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज में रविवार को तेंदुए के दो शावकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक ग्रामीण के खेत में मिले इन शावकों के शरीर पर गहरे घाव के निशान थे। अडगौडवा और मनगौढिया ग्राम पंचायतों के बीच खेतों में शावकों के शव देखकर ग्रामीणों ने मोतीपुर रेंज कार्यालय को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंजर सुरेंद्र तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों के शवों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। यहां वन विभाग के चिकित्सक उनका पोस्टमार्टम करेंगे। शुरुआती जांच में आपसी संघर्ष या किसी बड़े जानवर के हमले से मौत की आशंका जताई जा रही है। रेंजर सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शावकों की उम्र करीब सात माह थी। उन्होंने आशंका जताई कि किसी बड़े तेंदुए ने हमला कर इन शावकों को मार डाला है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में भतीजों ने चाचा की गोली मारकर हत्या की:आगे-पीछे गाड़ी लगाकर रोका फिर टक्कर मारी, कार से बाहर खींचकर की फायरिंग, 5 घायल
    Next Article
    पीलीभीत में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:पूरनपुर-बंडा मार्ग पर घुघंचाई शमशान घाट के पास हुई घटना, पुलिस मौके पर पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment