Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:पूरनपुर-बंडा मार्ग पर घुघंचाई शमशान घाट के पास हुई घटना, पुलिस मौके पर पहुंची

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में नेशनल हाईवे 730A पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पूरनपुर-बंडा मार्ग पर घुघंचाई शमशान घाट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिससे कुछ समय तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में पुलिस की जांच और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान बल्देव सिंह पुत्र मेहर सिंह, निवासी कंधरपुर, बंडा, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई। परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कतर्नियाघाट में मिले तेंदुए के दो शावकों के शव:बड़े जानवर के हमले से मौत की आशंका, जांच जारी
    Next Article
    सोनीपत में पुलिस ने पकड़ा लखनऊ का युवक:चोरी की बाइक पर घूम रहा था; मालिक ने गलती से चाबी लगी छोड़ी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment