Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्ता काटने के 4 महीने बाद भौंकने लगा लड़का, VIDEO:मिर्जापुर में जादू-टोना समझ मंदिर ले गए पिता, लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

    7 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में कुत्ता काटने के 4 महीने बाद 17 साल का लड़का भौंकने लगा। परिवार को लगा कि किसी ने जादू-टोना कर दिया है। वे लोग 14 मार्च (शनिवार) की शाम बच्चे को लेकर मंदिर के पुजारी के पास पहुंच गए। भीड़ देखते ही लड़का जोर-जोर से भौंकने लगा और भूत-भूत चिल्लाने लगा। उसके मुंह से लार टपकने लगी। यह देखकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने झाड़-फूंक की बजाय डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी। फिर डायल- 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई गई। लड़के को अस्पताल भेजा गया। स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर ने रेबीज की आशंका को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया- बच्चे को रेबीज के 2 इंजेक्शन लगे थे, लेकिन परिवार वालों ने तीसरा इंजेक्शन नहीं लगवाया था। कोर्स पूरा नहीं होने से वह रेबीज का शिकार हो गया। पूरा मामला कछवां थाना क्षेत्र का है। पूरा मामला जानिए- जमुआ चौराहे के पास श्रीराम-जानकी मंदिर है। शनिवार शाम जोगीपुरवा के गुरु नानक अपने छोटे भाई को गोद में लेकर झाड़-फूंक कराने पहुंचे। साथ में उनके पिता भाईलाल भी थे। पिता ने लोगों के पूछने पर बताया- 4 महीने पहले बेटा अपनी ननिहाल गया था। वहां उसे कुत्ते ने काट लिया था। उस समय एक इंजेक्शन प्राइवेट क्लिनिक में और दूसरा सीएचसी कछवां में लगवाया गया। लेकिन, तीसरा इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध नहीं होने से नहीं लग पाया। 13 मार्च (शुक्रवार) को अचानक बेटे के सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। इसके बाद वह डरने लगा और अजीब हरकतें करने लगा। भौंकने लगा और पानी देखकर डरने लगा। वह बार-बार डर रहा था। भूत-भूत कह रहा था। हमें लगा किसी ने जादू-टोना कर दिया है। इसलिए हम झाड़-फूंक कराने मंदिर ले आए। मंदिर में भीड़ देखकर उसकी हालत और बिगड़ गई। बच्चे की हालत देखकर स्थानीय निवासी बद्री सिंह ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा है पिता भाईलाल ने बताया- मेरी पत्नी की मौत हो चुकी है। मुझे भी 4 साल पहले लकवा मार दिया था। तभी से बड़ा बेटा नानक मोबाइल रिपेयरिंग और टाइल्स लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। यह बेटा 3 भाई और 3 बहनों में सबसे छोटा है। वह गांव की एक चाय की दुकान में काम करता था। मंझला बेटा मानसिक रूप से बीमार है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। अब रेबीज के बारे में जानिए… रेबीज एक खतरनाक वायरल संक्रमण है, जो मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। यह लाइसावायरस नामक वायरस से होता है और आमतौर पर संक्रमित कुत्ते, बिल्ली, बंदर या अन्य जानवर के काटने या खरोंच से फैलता है। दुर्लभ मामलों में अंग प्रत्यारोपण से भी संक्रमण हो सकता है। समय पर टीकाकरण न होने पर वायरस शरीर में फैलकर दिमाग पर हमला करता है, जिससे व्यवहार में बदलाव, डर, बेचैनी, पानी से घबराहट और झटके जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मनुष्यों में लक्षण प्रकट होने के बाद रेबीज लगभग हमेशा घातक साबित होता है, इसलिए जानवर के काटते ही तुरंत वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। सही समय पर उपचार शुरू कर दिया जाए तो संक्रमण को रोका जा सकता है। दुनिया के कुछ देशों में रेबीज नहीं पाया जाता, लेकिन कई जगह चमगादड़ों में इससे संबंधित वायरस मिलते हैं, जो इंसानों के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए किसी भी जानवर के काटने को हल्के में न लेकर तुरंत चिकित्सा सहायता लेना ही सबसे सुरक्षित उपाय माना जाता है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला, सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-इजराइल से बातचीत करने को तैयार ईरान:कहा- पहले जंग खत्म करने की गारंटी मिले; नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की धमकी दी
    Next Article
    अखिलेश बोले- कांग्रेस पुराना साथी, मिलकर चुनाव लड़ेंगे:मायावती को PM बनाना चाहते थे, इसलिए गठबंधन किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment