Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्ते ने बच्चे का सिर-चेहरा नोचा, 50 टांके लगे:वाराणसी के BHU में दौड़ा-दौड़ाकर काटा, बेटे संग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे नर्सिंग अफसर

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गुरुवार सुबह 11 साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने BHU कैंपस में बच्चे के सिर और चेहरे को दौड़ा-दौड़ाकर नोचा। इससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे को गंभीर हालत में BHU ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे 50 टांके लगाए हैं। डॉक्टरों ने परिवारवालों को बताया कि कुत्ते ने बच्चे को बहुत बुरी तरह से काटा है। बच्चे के पिता खुद BHU अस्पताल में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर हैं। उन्होंने BHU प्रशासन को लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग भी की है। 2 तस्वीरें देखिए… बेटों को लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे नर्सिंग अफसर प्रेमा राम चौधरी आईएमएस बीएचयू के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर हैं। वह बीएचयू कैंपस की जोधपुर कालोनी में दो बेटों और पत्नी के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वह दोनों बेटों को लेकर BHU परिसर में ही मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। बड़ा बेटा उनसे करीब 200 मीटर आगे जबकि, छोटा बेटा उनके साथ चल रहा था। पिता प्रेमा राम चौधरी के मुताबिक, कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने छोटे बेटे से कहा कि घर ज्यादा दूर नहीं है। अब वह घर चला जाए। अब वह बड़े बेटे को लेने के लिए आगे जाएंगे। घर से करीब 400 से 500 मीटर की दूरी पर छोटा बेटा अभिनव जैसे ही घर की ओर मुड़ा, इसी दौरान उस पर कुत्ते ने हमला कर दिया। पिता ने बताया कि उन्होंने कुत्ते को बेटे पर हमला करते नहीं देखा। वह बड़े बेटे के पीछे-पीछे घर पहुंचे। तब उन्हें पता चला कि कुत्ते के काटने से छोटा बेटा घायल हो गया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घायल बच्चे को BHU ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां पहुंचने पर उन्हें संजय राय नाम के व्यक्ति मिले, जिन्होंने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। खून से लथपथ पड़ा था बच्चा, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया बच्चे को अस्पताल पहुंचाने वाले संजय राय ने बताया कि वह सुबह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी एक बच्चे को घायल अवस्था में पड़ा देखा। बच्चे के शरीर से खून बह रहा था। उन्होंने अपने साथी से बच्चे को अस्पताल में एडमिट कराने को कहा। संजय के साथ मौजूद लोगों में से एक व्यक्ति इमरजेंसी स्टाफ से जुड़ा था। उनकी स्कूटी से ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। BHU ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखकर एडमिट किया। संजय राय ने बताया कि उस समय बच्चे को अस्पताल पहुंचाना मेरी प्राथमिकता थी। पिता बोले- बेटे के सिर पर गहरी चोट, 50 टांके लगे बच्चे के पिता प्रेमा राम चौधरी ने बताया कि कुत्ते के हमले में बेटे के सिर-चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। सिर पर गहरे घाव हैं। उसके शरीर से काफी खून बह गया है। डॉक्टरों ने बच्चे के सिर पर करीब 50 टांके लगाए हैं। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के समय हिंदी विभाग से जुड़ी सरधा सिंह अपने पालतू कुत्ते के साथ वहां मौजूद थीं। उनका कुत्ता बिना पट्टे के था। उसने अचानक मेरे बेटे पर हमला कर दिया। बच्चे के पिता ने घटना को लेकर BHU के कुलपति को लिखित शिकायत दी है। उनसे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बच्चे के नर्सिंग अफसर पिता ने मांग की है कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV की फुटेज तत्काल सुरक्षित कराई जाए। जिससे पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… डॉक्टर-अधिकारियों से 10 करोड़ ठगे, गोरखपुर में रेलवे अफसर बाप-PhD बेटी पर 3 FIR, 7 शिकायतें 'मैं गोरखपुर जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक हूं। मुझ पर लोन था। यह बात मेरे परिचित सहजनवा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को पता चली। इसके बाद उन्होंने मुझसे मेलजोल बढ़ा लिया। ज्यादा मिलने-जुलने लगे। उन्होंने कहा कि लोन माफ हो जाएगा, कोई बड़ी बात नहीं है।पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर बोलीं- हम नीच नहीं, जो छेड़छाड़ का आरोप लगाएं:शाहजहांपुर में बच्चों के घर पहुंचीं, कहा- गंदे बनकर स्कूल आते हैं
    Next Article
    सपा सांसदों ने संसद में जुटाए ₹2.15 लाख:कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में किया दान,रसीद भी ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment