Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर बोलीं- हम नीच नहीं, जो छेड़छाड़ का आरोप लगाएं:शाहजहांपुर में बच्चों के घर पहुंचीं, कहा- गंदे बनकर स्कूल आते हैं

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में सरकारी स्कूल की टीचर ने छात्राओं के घर जाकर जमकर बहस की। छात्राओं के घरवालों को खूब हड़काया। 11 अगस्त (मंगलवार) को हुई इस पूरी घटना का वीडियो आज सामने आया है। इसमें टीचर छुट्टी के बाद बच्चों के घरवालों से बहस करती दिख रही हैं। टीचर घरवालों पूछती हैं कि वे 6 लड़के लेकर स्कूल क्यों आए? इस पर घरवालों ने जवाब दिया कि वे केवल शिकायत करने गए थे। टीचर ने कहा- तुम्हारे घर के बच्चे गंदी हालत में आते हैं। घरवालों ने कहा कि तुमने छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी दी थी। इस पर टीचर ने कहा कि हम नीच नहीं हैं। हो सकता है तुम नीच हो, जो ऐसा केस करवाओ। इस मामले में छात्राओं के परिवार और टीचर की तरफ से बुधवार को पुलिस को शिकायत दी गई। मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है। अब समझिए पूरा मामला नजरपुर गांव में रहने वाले वकील संतोष कुमार ने 12 अगस्त को तिलहर थाने में शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया- मेरी 3 भतीजियां खनपुरा प्राइमरी स्कूल में कक्षा- 4 में पढ़ती हैं। स्कूल की सहायक अध्यापिका प्रिया सिंह बच्चियों से सिर के जुएं दिखवाती हैं। स्कूल में झाड़ू लगवाती हैं। अपने बच्चे का गंदा डायपर भी बदलवाती हैं। बच्चियों से गंदा कच्छा सुखाने के लिए डलवाया जाता है। इसके अलावा टीचर बच्चों से अपने पैर धुलवाती और दबवाती हैं। यह सब कई दिनों से चल रहा है। अभी तक बच्चियों ने डर की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई थी, क्योंकि टीचर ने उन्हें धमकी दी थी। घरवाले बोले- टीचर ने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी छात्राओं के चाचा संतोष ने बताया- 11 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे हमारे परिवार के लोग स्कूल पहुंचे। टीचर प्रिया सिंह से मामले को लेकर बात करनी चाही, तो उन्होंने बदतमीजी की। छुट्टी के बाद वह हमारे घर पहुंच गईं। धमकी दी कि उनका कुछ नहीं होगा। परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा देंगी। इस पर मैंने कहा कि आपने बच्चे से क्लास चेंज करने के लिए क्यों कहा? टीचर ने जवाब दिया कि हम खुद अपना क्लास चेंज कर लेंगे। ये बच्चे स्कूल साफ नहीं आते हैं, गंदे आते हैं। इस मैंने कहा कि जब बच्चे पूजा करके और टीका लगाकर जाते हैं, तो आप टीका भी नहीं लगाने देतीं। उसके बाद महिला टीचर भी वीडियो बनाने लगीं। छात्राओं ने बताया - टीचर हमें 'चुड़ैल' कहकर बुलाती हैं। टीका लगाकर स्कूल आने से भी मना करती हैं। टीचर हम लोगों से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर बात करती हैं। जब हम लोगों ने इस बात की घर पर शिकायत की, तो टीचर हम लोगों से मारपीट करने लगीं। टीचर का जवाब- मेरा वीडियो बनाया, नौकरी खाने की बात कही टीचर प्रिया सिंह ने भी थाने में शिकायत दी है। इसमें बताया- 11 अगस्त को मैं स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी। नजरपुर के रहने वाले अरविंद और शिवकुमार अपने साथियों के साथ स्कूल में आए और मेरा नाम लेकर बुलाया। इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, वो लोग वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर कहा कि इसी वीडियो से तुम्हारी नौकरी खाएंगे। इस पर मैंने कहा कि वीडियो बनाने की शिकायत अपने पापा और भाई से करूंगी। उस समय स्कूल में अन्य टीचर भी मौजूद थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया- मामला मेरे संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं, सीओ तिलहर विदुश सक्सेना ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली हैं। आज पुलिस स्कूल गई थी। वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए गए हैं। बच्चों के घरवालों ने भी एक वीडियो बनाया था। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़िए- ‘मैम स्कूल में बच्चे का डायपर बदलवाती हैं’, शाहजहांपुर में छात्राएं बोलीं- चुड़ैल कहकर अपने पैर धुलवाए शाहजहांपुर के स्कूल में छात्राओं से टीचर के बच्चे का डायपर बदलवाने का मामला सामने आया है। छात्राओं का बुधवार को वीडियो भी सामने आया। इसमें बच्चियां कहती दिख रहीं कि मैडम अपने बच्चे का डायपर बदलवाने के साथ स्कूल में झाड़ू लगवाती हैं। वह अपने पैर धुलवाती-दबवाती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में घुसकर हत्या करने वाले 4 बदमाशों को फांसी:मुख्य आरोपी 18 दिन पहले एनकाउंटर में मारा गया; मुजफ्फरनगर में 12 साल बाद फैसला
    Next Article
    कुत्ते ने बच्चे का सिर-चेहरा नोचा, 50 टांके लगे:वाराणसी के BHU में दौड़ा-दौड़ाकर काटा, बेटे संग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे नर्सिंग अफसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment