Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोतवाली पहुंचे ठगी के शिकार हुए लोग:गोरखपुर,बलरामपुर से आए पीड़ित, पुलिस से की पासपोर्ट दिलाने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की नगर कोतवाली में आज गोरखपुर, बलरामपुर सहित कई अन्य जिलों के लोग पहुंचे ये सभी विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार हुए हैं। पीड़ितों ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर पूरे मामले में कार्रवाई और अपने पासपोर्ट वापस दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी शमशाद उर्फ विवेक उर्फ नरेंद्र ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे। उसने इन सभी लोगों के पासपोर्ट अपने पास रख लिए और फिर फरार हो गया है। नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर गोंडा लाए जाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और पीड़ितों के पासपोर्ट वापस कराए जाएंगे। गोरखपुर और बलरामपुर के लोगों ने भी शिकायती पत्र देकर आरोपी शमशाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि ठगी के शिकार हुए लोग आज यहां एकत्रित हुए थे। उन्हें जानकारी मिली थी कि आरोपी शमशाद को नगर कोतवाली पुलिस गिरफ्तार कर लाई है, जबकि वह अभी कोलकाता में है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर यहां लाया जाएगा। कोतवाल ने आगे बताया कि पीड़ितों का आरोप है कि उनके पासपोर्ट आरोपी के पास हैं। पुलिस पूछताछ में ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पासपोर्ट उसके पास हैं या किसी और के पास। फिलहाल, पुलिस इन लोगों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों पर भी जांच कर रही है। इस पूरे प्रकरण को लेकर एक मुकदमा पहले से ही दर्ज है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इन सभी लोगों से विदेश भेजने के नाम पर आरोपी द्वारा अपना नाम विवेक बात करके ठगी की गई थी और इन लोगों को पता चला कि वह गिरफ्तार करके गोंडा लाया गया इसीलिए आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में हाउस टैक्स वृद्धि का विरोध:300% बढ़ोतरी पर 15 दिन में फैसला वापस लेने की मांग
    Next Article
    घाटमपुर में बंदूक-तलवार पिचकारी की डिमांड:रंगों से अधिक गुलाल बिका, बाजारों में रौनक; एसीपी बोले- चौराहे पर पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment