Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भाजपा छोड़ सपा में लौटे:फेसबुक पर मोदी-योगी की जगह अखिलेश यादव के साथ लगाई तस्वीर, पीलीभीत में सियासी हलचल तेज

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। पूर्व राज्य मंत्री और कद्दावर नेता हेमराज वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में वापसी कर ली है। हेमराज वर्मा के पाला बदलने की पुष्टि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से हुई। उन्होंने अपने फेसबुक कवर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के बड़े नेताओं की तस्वीरें हटा दी हैं। इन भगवा नेताओं की तस्वीरों के स्थान पर अब उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर को कवर फोटो के रूप में लगाया है। फेसबुक पर रातों-रात हुए इस बदलाव ने उनके राजनीतिक रुख पर मुहर लगा दी है और यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में गए थे गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान हेमराज वर्मा ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उन्हें लगातार उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा था। सत्ताधारी दल में उचित सम्मान न मिलने के कारण, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पुरानी पार्टी सपा में 'घर वापसी' करना उचित समझा। पीलीभीत में हलचल तेज हेमराज वर्मा पीलीभीत की सियासत का एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं, विशेषकर जिले के लोध और किसान वोट बैंक पर उनकी मजबूत पकड़ है। सूत्रों के मुताबिक, सपा में शामिल होने के बाद अब वे पीलीभीत शहर विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट के लिए मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट:बेंगलुरु से नेपाल जा रहे 166 यात्रियों की बढ़ी धड़कनें, दो घंटे एयरपोर्ट पर रुका रहा विमान
    Next Article
    हापुड़ में महिला से छेड़छाड़ के दोषी को सजा:दुष्कर्म के प्रयास का आरोप से बरी, 6500 रुपए का अर्थदंड लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment