Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कादरगढ़ चौकी-इंचार्ज पर समझौता कराने 5 हजार वसूली का आरोप:20 हजार मांगे थे, गाली-गलौज और मारपीट की; SP ने दिए जांच के आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    कादरगढ़ पुलिस चौकी के इंचार्ज दीपचंद पर रिश्वत मांगने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। भैसानी इस्लामपुर निवासी अबरार नामक युवक ने 17 फरवरी को पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें अबरार ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के समझौते के नाम पर चौकी इंचार्ज ने पहले 5 हजार रुपए लिए थे। यह रकम समझौते की कॉपी चौकी में जमा कराते समय ली गई थी। अबरार का आरोप है कि इसके बाद चौकी इंचार्ज उसके घर पहुंचे, जहां मेहमान मौजूद थे। उन्होंने गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए 20 हजार रुपए की अतिरिक्त मांग की। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चौकी इंचार्ज दीपचंद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे न तो अबरार के घर गए और न ही उनका उससे कोई लेन-देन और विवाद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रमोद कृष्णम् बोले-अल्लाह मियां बहरे नहीं कि लाउडस्पीकर चाहिए:कहा-इबादत नियत से होती है,लाउडस्पीकर से नहीं; विपक्ष मुसलमानों को हिंदुस्तानी बनने से रोक रहा
    Next Article
    भाजपा पार्षद की चेतावनी..... प्रधानमंत्री के आने पर करूंगा आत्मदाह:मेरठ के सिविल लाइन थाने में की शिकायत- घर पर लगाए पलायन के पोस्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment