Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पार्षद की चेतावनी..... प्रधानमंत्री के आने पर करूंगा आत्मदाह:मेरठ के सिविल लाइन थाने में की शिकायत- घर पर लगाए पलायन के पोस्टर

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ नगर निगम के वार्ड नंबर 29 से भाजपा पार्षद पवन चौधरी ने सिविल लाइन थाने में एक शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच होकर सही कार्रवाई नहीं होती है तो आने वाली 22 फरवरी को जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में जनसभा कर रहे होंगे उसी समय वह आत्मदाह कर लेंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने मकान पर भी पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं अब जानिए क्या है पूरा मामला वार्ड नंबर 29 के भाजपा पार्षद ने वार्ड में बढ़ती कुत्तों के काटने की समस्या को देखते हुए नगर निगम की टीम बुलाई थी और कुछ स्ट्रीट डॉग पकड़वाने का अभियान चलवाया था। इसके बाद पार्षद का कहना है कि उसे दिन भी कुछ लोगों ने मेरे साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर बदतमीजी की थी। इसको लेकर भी मैंने सिविल लाइन थाने में एससी एसटी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया था। हमारे वार्ड के कुछ लोगों की परिचित एक महिला है स्वाति जो एक NGO चलाती है। वार्ड के लोगों ने शिकायत की थी कि एक महिला चावल में अंडे और मांसाहारी पदार्थ मिलाकर लोगों के घरों के बाहर डालती है और कुत्तों का खाना बताती है, जब मैं उसके घर पहुंचा तो उसके घर के बाहर भीड़ थी और पुलिस बल भी मौके था। वहां मौजूद स्थानीय लोग इतने आक्रामक हो रही थी कि वहां मारपीट की भी संभावना बन रही थी। मैंने सभी लोगों को समझाकर वहां से भेज दिया और उसे महिला से विनम्र निवेदन किया कि आप इस प्रकार से दूसरे घर पर खाना मत डालिए। इसके बाद आज मुझे लगभग 50 अनजान नंबर उसे कॉल आ चुकी हैं जो लगातार मुझे धमकियां दे रहे हैं, और मेरे बच्चों को कोसने के साथ-साथ जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। क्योंकि मैं एक दलित समाज से हूं तो लोग मुझे यह भी कह रहे हैं कि तुम्हारा काम सिर्फ झाड़ू लगाने का है आप अपना वही कम कीजिए। कार्रवाई नहीं तो करूंगा आत्मदाह पार्षद का कहना है कि मैं कोई भी गलत कार्य नहीं किया है यदि पुलिस प्रशासन इसमें मेरा सहयोग नहीं करता है और उचित कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की जाती है तो जिस दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री शहर के अंदर रहेंगे उसे दिन में शहर में आत्मदाह करूंगा। पलायन के लगाए पोस्ट पार्षद ने अपने मकान के गेट पर भी पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वह अपना घर बेचकर प्रदेश से चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से जनता की सेवा के कार्य करने के बाद भी अगर उन्हें धमकियां मिलेगी और कार्रवाई नहीं होगी तो वह यहां से पलायन कर लेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कादरगढ़ चौकी-इंचार्ज पर समझौता कराने 5 हजार वसूली का आरोप:20 हजार मांगे थे, गाली-गलौज और मारपीट की; SP ने दिए जांच के आदेश
    Next Article
    भाई को न्यूड कर दफनाया, कपड़े वॉशिंग मशीन में छिपाए:झांसी में तीन किलोमीटर दूर हत्यारोपी मशारिक ने नाले में फेंके थे कुल्हाड़ी, चाकू, गैंती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment