Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केदारनाथ में बर्फबारी, तापमान माइनस 8°C:एमपी के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तिरुवनंतपुरम में लैंडस्लाइड

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बुधवार को बर्फबारी हुई। इसके चलते गुरुवार सुबह तापमान -8°C तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से पानी की पाइपलाइन जम गई, जिससे लोगों को समस्या हो रही है। राज्य के 4 जिलों में बारिश होने की संभावना है। केरल के तिरुवनंतपुरम में गुरुवार सुबह परसाला रेलवे स्टेशन के पास लैंडस्लाइड से बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। बारिश के बीच यह हादसा हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं, 22 से 25 अक्टूबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मध्य प्रदेश के इंदौर, आलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन समेत 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 24 अक्टूबर से नए मौसम सिस्टम का असर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी में दिखेगा। अगले 2 दिन इंदौर संभाग और नर्मदापुरम में भी बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यवार के मौसम की खबरें… उत्तराखंड: 4 जिलों में बारिश के आसार, केदारनाथ में बर्फबारी, पान की पाइपलाइन जमी उत्तराखंड के 4 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। 3500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: आज और कल खिलेगी धूप, परसों से दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, 3॰C तक गिरेगा तापमान हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। दो दिन बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: 24-25 को बारिश के आसार, आज साफ रहेगा मौसम, सुबह-रात बढ़ने लगी ठंड पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 24 और 25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 4 जिलों में 24 से बारिश के आसार, सुबह-रात में ठंड बढ़ी, दोपहर में गर्मी बरकरार हरियाणा में सुबह और रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसत 0.6°C की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद 2 प्रमुख स्टेशनों पर न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में फिर बारिश का अलर्ट, रात में सर्दी बढ़ी, अक्टूबर में भी दिन का तापमान 39 डिग्री के करीब राजस्थान में बारिश-आंधी का दौर थमने के साथ ही रात में सर्दी शुरू हो गई। बुधवार को 17 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… एमपी: 11 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 24 अक्टूबर से एमपी में नया सिस्टम मध्य प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह भी पानी गिरेगा। 24 अक्टूबर से नए सिस्टम की वजह से उत्तर-पश्चिमी हिस्से में असर दिखेगा। वहीं, अगले 2 दिन इंदौर संभाग में बारिश होगी। नर्मदापुरम में भी असर दिखेगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- पति ने लगाया गले, पत्नी की पसलियां टूटीं:अफगान शख्स के 58 बच्चे; रेस्टोरेंट में कमोड में परोसा जा रहा खाना
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम विजयन केस में जांच रोकी, कहा- ED दूसरी एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र में दखल न दे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment