Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केदारनाथ में तापमान माइनस 7°C, राजस्थान में ओले गिरे:एमपी के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; तमिलनाडु में चेन्नई समेत 5 जिलों में स्कूल बंद

    8 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के दक्षिणी जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। आज से अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। वहीं, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में पिछले 5 दिन से आंधी-बारिश हो रही है। अगले 2 दिन भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मंगलवार को रतलाम, महू समेत कई जगहों पर बारिश हुई। उत्तराखंड के 9 जिलों में मंगलवार को न्यूनतम पारा 12°C से नीचे रहा। बद्रीनाथ में पारा माइनस 8°C और केदारनाथ में माइनस 7°C, गंगोत्री का माइनस 4°C और यमुनोत्री का 0°C दर्ज किया गया। तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। इसके कारण चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम समेत 5 जिलों में आज स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इससे कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यवार के मौसम की खबरें… एमपी: 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पश्चिमी हिस्से में अगले 2 दिन पानी गिरेगा दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में पिछले 5 दिन से आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को दशहरे के दिन भी बारिश हुई और कई जगहों पर रावण के पुतले भीग गए। अगले 2 दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: गुलाबी ठंड की दस्तक, 2-3 डिग्री तक गिरेगा पारा, 10 शहरों की हवा हुई खराब उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। पछुआ हवाओं और आसमान साफ रहने के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और देर शाम हल्की सिहरन महसूस होने लगी है, जबकि सूरज ढलने के बाद ठंड का असर बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सुबह-रात हल्की ठंड होगी महसूस, दिन में धूप से हल्की गर्मी बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे हल्की ठंड महसूस हो रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 26 अक्टूबर तक बारिश नहीं, सुबह हल्की धुंध, दोपहर में धूप झारखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। राज्य के कई जिलों में सुबह हल्की धुंध छा रही है। दिन चढ़ने के साथ धूप निकल रही है। इससे दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बदलेगा मौसम, रातें हुई ठंडी, दिन में नूंह सबसे गर्म हरियाणा में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.4°C की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात के समय गुरुग्राम और यमुनानगर में सबसे कम 14.8°C तापमान दर्ज किया गया, जिससे ये राज्य में सबसे ठंडे स्थान रहे। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 23 अक्टूबर तक मौसम साफ, 24 और 25 को बारिश, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन मौसम साफ रहेगा। 23 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: आज साफ रहेगा मौसम, पिथौरागढ़ में 5 समेत 9 सड़कें बंद, चारधाम और हिल स्टेशनों का तापमान गिरा उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी को लेकर मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बारिश-ओले गिरे, फिर तेज बरसात का अलर्ट, रात के तापमान में गिरावट, पारा 20 डिग्री से नीचे अरब सागर से आ रही हवा के असर से मंगलवार को भी राजस्थान के दक्षिणी जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। आज से तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी बस, महिला और 6 साल की बच्ची की मौत; 15 घायल, 6 गंभीर
    Next Article
    मणिपुर में तीन लोगों की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार:12 हथियार और विस्फोटक बरामद; हमले के विरोध में 48 घंटे का राज्यव्यापी बंद जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment