Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी बस, महिला और 6 साल की बच्ची की मौत; 15 घायल, 6 गंभीर

    11 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 6 की हालत गंभीर बताई गई है। बस पेचाउंड से रामनगर जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे गुल्ली गाला के पास हादसा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और 17 घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), बसंतगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला और 6 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में 6 घायलों को बेहतर इलाज के लिए उधमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में फायरिंग; एक की मौत, कई घायल महाराष्ट्र के संजय गांधी नेशनल पार्क में मंगलवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। फायरिंग ठाणे के येऊर रेंज के चेना बीट इलाके में हुई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जंगल की सीमा से करीब 450 मीटर अंदर खून के निशान मिले। मृतक मीरा-भायंदर नगर निगम क्षेत्र के बेलकारी पाड़ा का निवासी बताया जा रहा है। मणिपुर में जंगल में एक और कुकी की हत्या, छह घर जलाए, मैतेई की हत्या पर 5 जिलों में बंद मणिपुर में मंगलवार को हथियारबंद लोगों ने कांगपोकपी में 45 वर्षीय कुकी पाओलेन खोंगसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वह जंगल में बांस की कोपलें लेने गया था। उखरुल में कुकी समुदाय के 6 घर फूंक दिए गए। सोमवार को 3 मैतेई लोगों की हत्या के विरोध में मंगलवार से 48 घंटे की हड़ताल शुरू हुई। 5 घाटी जिलों में बाजार, स्कूल-कॉलेज और परिवहन ठप रहे। सीएम युमनाम खेमचंद सिंह ने विपक्षी नेताओं के साथ सुरक्षा की समीक्षा की। विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक की मांग की। मणिपुर में शनिवार से सोमवार के बीच हिंसा में मैतेई, कुकी, नगा व पांगाल समुदाय आमने-सामने आए। नेपाली समुदाय भी तनाव की चपेट में आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेढ़ साल की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका:10 साल की पड़ोसी बच्ची के खिलाफ 7 दिन बाद FIR; मुंबई की घटना CCTV में कैद
    Next Article
    केदारनाथ में तापमान माइनस 7°C, राजस्थान में ओले गिरे:एमपी के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; तमिलनाडु में चेन्नई समेत 5 जिलों में स्कूल बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment