Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय हिंदी संस्थान को विश्वविद्यालय बनने की मंजूरी:यूजीसी से NOC मिली, 3 साल में मानक पूरे करने की शर्त

    5 hours ago

    2

    0

    आगरा स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 5 मई 2025 को संस्थान को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। यूजीसी के नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि संस्थान को तीन वर्षों के भीतर सभी जरूरी मानक और औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। यूजीसी की ओर से NOC मिलने के बाद अब संस्थान को शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कमियों को दूर करना होगा। निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद ही संस्थान को आधिकारिक रूप से विश्वविद्यालय का दर्जा मिल सकेगा। इस मंजूरी के बाद संस्थान में उत्साह का माहौल है। समिति ने रखी थी मजबूत दलील मानद विश्वविद्यालय बनाए जाने की प्रक्रिया के तहत गठित पहली समिति के संयोजक और वरिष्ठ प्रोफेसर उमापति दीक्षित ने बताया कि वर्ष 2022 में समिति का गठन हुआ था। इसमें अनुपम श्रीवास्तव और केसरी नंदन भी शामिल थे। समिति ने यूजीसी की हाई पावर कमेटी के सामने ऑनलाइन प्रस्तुति देकर विस्तार से बताया कि संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा क्यों मिलना चाहिए। प्रस्तुति से संतुष्ट होकर मिली मंजूरी समिति की प्रस्तुति और भविष्य की कार्ययोजना से संतुष्ट होकर यूजीसी ने आगे की प्रक्रिया के लिए NOC जारी कर दी। अब संस्थान को तीन साल के भीतर सभी आवश्यक मानकों को पूरा करना होगा। प्रो. दीक्षित के मुताबिक, यूजीसी और भारत सरकार के साथ औपचारिक समझौता (MoU/MoA) की प्रक्रिया भी जारी है। मंत्रालय से अंतिम स्वीकृति मिलते ही संस्थान को मानद विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता मिल जाएगी। विश्वविद्यालय बनने के बाद मिलेंगे ये बड़े फायदे
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में आसमान से बरस रही आग:पारा 41 डिग्री के पार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा और अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
    Next Article
    यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं में उत्साह:बोले 90% आने की उम्मीद, रिजल्ट से पहले बच्चों में दिखा आत्मविश्वास और खुशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment