Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी:पीएम को 5 पेज की चिट्‌ठी लिखी, कहा- तमिलनाडु में BJP को मजबूत करेंगे

    16 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय सूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीएम मोदी को 5 पेज की चिट्‌ठी में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने की बात कही है। मुरुगन ने चिट्‌ठी में लिखा- मुझे जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। मैं तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अपना समय देना चाहता हूं। मुरुगन ने लिखा, ‘आपके नेतृत्व में देश और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। वे गरीब परिवार से आते हैं और उनके माता-पिता मजदूरी करते थे।’ तमिलनाडु के रहने वाले मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी के प्रत्याशी से हारे थे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुरुगन अविनाशी (SC) सीट से किस्मत आजमा चुके हैं। वे दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 56,200 से ज्यादा वोट मिले। सीएम विजय की टीवीके (थलापति विजय की पार्टी) के प्रत्याशी कमाली एस. से वह 15373 वोटों से हार गए थे। माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे एल मुरुगन जब पहली बार मंत्री बने थे, तब उनके माता पता तमिलनाडु में नमक्कल जिले के कुनूर गांव में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। एल मुरुगन के पिता लोगनाथन और मां वरुदम्मल गांव में अपने छोटे से घर में रहते हैं। वह अनुसूचित जाति के अरुंथथियार समुदाय से आते हैं। बेटे के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी उनकी दिनचर्या में बदलाव नहीं आया था। गांव वाले बताते हैं कि बेटे के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद भी लोगनाथन कोरोना महामारी के टीके के लिए आम लोगों की तरह कतार में लगे थे। मुरुगन की मां वरुदम्मल ने तब कहा था, ‘हमने अपने बेटे का भविष्य बनाने के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन आज उसने जो जगह कमाई है, वह उसी की मेहनत हैं। हमें उस पर गर्व है। हम खेतों में काम कर रहे थे। मंत्री बनने की खबर सुनने के बाद भी दोनों ने काम रोका नहीं था।’ -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- ज्ञानेश का इस्तीफा हमारा मिशन:विपक्ष ने कहा- वोट के साथ धरनास्थल भी चोरी हो रहे, प्रदर्शन जारी रहेगा, CEC को सजा मिलेगी दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा- देश में लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है और यह लड़ाई अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही आंदोलन है। उन्होंने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश का इस्तीफा हमारा मिशन है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में हिंदू दुकानों से बिरयानी लें पोस्टर्स पर विवाद:हिंदू जागरण मंच ने लगाए थे, विवाद के बाद कहा- आदेश नहीं, अपील है
    Next Article
    राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे:जितना समय लगे, आंदोलन जारी रहेगा; INDIA ब्लॉक की 8 दिन में छठी बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment