Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह अयोध्या पहुंचे:बोले- एआई सेक्टर में भारत के युवाओं के लिए बड़े अवसर

    20 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वाल्मीकि एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दिल्ली से आगमन के बाद वह अपने गृह जनपद मनकापुर (गोंडा) के लिए रवाना हो गए। ऐयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मंत्री ने हाल ही में आयोजित AI समिट को देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आने वाले समय का सबसे बड़ा सेक्टर बनने जा रहा है और भारत के युवा आईटी क्षेत्र में पहले से वैश्विक नेतृत्व कर रहे हैं। समिट से बड़े निवेश और रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा। सरकार AI के सकारात्मक उपयोग को बढ़ावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दूरदर्शी बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार एआई के सकारात्मक उपयोग को बढ़ावा देने और संभावित दुष्प्रभावों को नियंत्रित करने के लिए नीति निर्माण पर काम कर रही है। भारत के नए अंतरराष्ट्रीय संबंध हुए मजबूत विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि भारत के नए अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत हो रहे हैं और अयोध्या का वैश्विक महत्व तेजी से बढ़ा है। गुयाना के उपराष्ट्रपति के दौरे को उन्होंने भारत की बढ़ती साख का प्रमाण बताया। यूएस डील पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर उन्होंने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि इस समझौते से किसानों, युवाओं और रक्षा क्षेत्र को नई तकनीक मिलती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में शादी वाले घर की कच्ची छत गिरी:आठ लोग दबे, चार जिला अस्पताल रेफर; दो की हालत गंभीर
    Next Article
    बलिया में चौराहे पर युवकों में मारपीट, VIDEO:पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने किया हमला, दोनों पक्ष से एक-एक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment